{"_id":"0daadf6259c54b601ce09f9aad233448","slug":"sanskrit-in-kendriya-vidyalaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़ाई साल पढ़ी जर्मन, अब संस्कृत में देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ढ़ाई साल पढ़ी जर्मन, अब संस्कृत में देनी होगी परीक्षा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में लिया गया भाषा का फैसला छात्रों और अभिभावकों के लिए मुसीबत बन गया।
विज्ञापन
अभिभावकों में रोष
कक्षा छह से जर्मन भाषा पढ़ते आ रहे छात्रों ने इस साल अब तक जर्मन पढ़ी है, लेकिन तीन महीने बाद उन्हें संस्कृत का परीक्षा देना होगा। फैसले का असर दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को केवि ओएनजीसी में कुछ अभिभावक रोष जताने पहुंचे।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से वर्ष 2010 में कक्षा छह से आठ तक तीसरे विषय के तौर पर जर्मन भाषा शुरू की गई थी। विदेशी भाषा और इसमें भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भारी संख्या में छात्रों ने इसका चयन किया।
विज्ञापन
कक्षा छह, सात और इस साल अब तक जर्मन भाषा पढ़ चुके छात्रों को इसके बजाए संस्कृत पढ़कर परीक्षा देनी होगी। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में यह फैसला किया गया है। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में भारी संख्या में अभिभावक प्राचार्य का घेराव करने पहुंचे।
विज्ञापन
उनका कहना था कि जिस बच्चे ने ढाई साल से जर्मन पढ़ी हो, वह अचानक संस्कृत में परीक्षा कैसे दे पाएगा। जबकि परीक्षा में भी महज तीन महीने का वक्त है।
केवि ओएनजीसी के प्राचार्य डीएस नेगी ने कहा कि ऊपर से आए आदेशों के तहत फैसला लिया गया है। उनके स्तर से इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
हॉबी क्लास बन गई जर्मन
कल तक जिस विषय को मुख्य विषय के तौर पर पढ़ाया जाता था, अब केविएस ने उसे अतिरिक्त विषय या हॉबी क्लास के रूप में परिवर्तित कर दिया है। इससे इस भाषा में भविष्य तलाश रहे बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है।