फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sansational truth open aipmt paper leak caseat supreme court

AIPMT पेपर लीक: सुप्रीम कोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 22 May 2015 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 May 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
sansational truth open aipmt paper leak caseat supreme court

एआईपीएमटी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मास्टर माइंड रूप सिंह दांगी का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट में पुलिस ने खुलासा किया है कि कुल 123 प्रश्नों के सवालों की आंसर-की 75 मोबाइलों के माध्यम से 700 लाभार्थियों को भेजी जा चुकी है।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस दिल्ली के पटेल नगर निवासी दुकानदार से भी पूछताछ में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि उससे परीक्षा के पहले ही ब्लूटूथ अंडरगारमेंट्स खरीद लिए गए थे। दुकानदार आर्डर के हिसाब से ही स्पेशल अंडरगारमेंट्स तैयार करता था।

विज्ञापन

123 स्टेशनों पर पेपर की आंसर-की पहुंची

sansational truth open aipmt paper leak caseat supreme court

सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा पुलिस की ओर से एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अमित भाटिया उपस्थित हुए। दाखिल की गई स्टेटस रिपोर्ट में डीएसपी भाटिया ने जांच का ब्यौरा दिया।

बताया जा रहा है कि जांच में सामने आया है कि कुल 123 प्रश्नों के  उत्तर तैयार किए गए थे। बहरोड के होटल शक्ति में पेपर से दो-तीन दिन पहले ही कमरे बुक हो चुके थे और साथ ही वहां पेपर हल करने वाले भी पहुंचाए गए थे।

होटल में खेल छिपाने के लिए बताया कि कंपनी की पार्टी है। आरोपियों ने 75 नए मोबाइल और सिम कार्ड खरीदे। ये मोबाइल सिम पेपर वाले दिन शुरू हुए और पेपर समाप्त होने के बाद से बंद आ रहे हैं। इनका प्रयोग केवल आंसर-की भेजने के लिए किया गया।

आरोपी करता था आर्डर पर ड्रेस तैयार

sansational truth open aipmt paper leak caseat supreme court

आरोपियों के कब्जे से मिली ब्लूटूथ डिवाइस लगे अंडरगारमेंट किट आर्डर पर तैयार की जाती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पेपर से पहले ही आरोपी दुकानदार श्रीवास्तव को ड्रेस बनवाने के लिए कह दिया था।

पुलिस के हत्थे चढ़े श्रीवास्तव से लगातार पूछताछ की जा रही है। डीएसपी भाटिया का कहना है कि फिलहाल पूछताछ जारी है। दांगी की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed