{"_id":"9880e59dce82e9ae981f6406c2b1bc2b","slug":"sanjauli-college-students-received-gift-after-7-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली कॉलेज के छात्रों को 7 साल बाद मिला तोहफा! ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
संजौली कॉलेज के छात्रों को 7 साल बाद मिला तोहफा!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली के छात्रों की सात साल पुरानी मांग पूरी हो गई है। विद्यार्थियों की डिग्री और मार्कशीट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज छपना शुरू हो गया है। प्राचार्य डॉ. जेएस नेगी ने माना कि मार्कशीट में अब एक्सीलेंस छपना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
छात्र लंबे समय से लगातार कॉलेज प्रशासन और कुलपति से इस मांग को लिखित और मौखिक रूप से उठाते आ रहे थे। कॉलेज में सक्रिय तीनों छात्र संगठनों और कॉलेज एससीए ने अलग-अलग मंच और हर धरने प्रदर्शन में मार्कशीट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छपवाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
छात्र संगठनों ने इस पर खुशी जताते हुए कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया है। संगठनों ने इसे छात्रों की जीत करार दिया है।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रिंट होने पर एनएसयूआई की कॉलेज इकाई ने छात्रों को बधाई दी है। इकाई अध्यक्ष विनेश और मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा ने कहा कि एनएसयूआई ने इस मांग को पूरा करवाने के लिए लंबा संघर्ष किया था।
विज्ञापन