{"_id":"dae30d815f1ba1d1a7ababaa7b7e1a09","slug":"sanik-school-ghorakhal-student-in-nda-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA के रिजल्ट में छाया सैनिक स्कूल घोड़ाखाल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
NDA के रिजल्ट में छाया सैनिक स्कूल घोड़ाखाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने जबर्दस्त उपस्थित दर्ज कराई है। आरआईएमसी के काफी कैडेट्स ने भी परीक्षा पास कर ली है। दून के कई और छात्रों को इस परीक्षा में मौका मिला है।
विज्ञापन
अब इंटरब्यू
यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी के 136वें कोर्स, नेवल एकेडमी के 98वें कोर्स की परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। यह कोर्स दो जुलाई से शुरू होंगे। चयनित छात्रों को अब एसएसबी इंटरव्यू से गुजरना होगा।
विज्ञापन
यूपीएससी ने यह परीक्षा 27 सितंबर 2015 को कराई थी। परीक्षा में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने अपना परचम फहराया है। स्कूल के 77 में से 41 छात्रों का लिखित परीक्षा में चयन हो गया है।
विज्ञापन
प्रिसिंपल करा रहे इंटरव्यू की तैयारी
स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन रोहित द्विवेदी ने बताया कि अब वह चयनित छात्रों को एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी करा रहे हैं। कैप्टन द्विवेदी ने बताया कि इस साल स्कूल का गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन चल रहा है। इस खास मौके पर यह सेलेक्शन और भी खुशी की बात है।
उधर, आरआईएमसी के भी करीब 95 प्रतिशत कैडेट्स ने एनडीए की लिखित परीक्षा पास कर ली है। अब यह एसएसबी में शामिल होंगे। परीक्षा में दून के भी कई होनहारों ने कामयाबी हासिल की।