फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salary hike of Guest teachers of government schools

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज

Thu, 23 Apr 2015 01:13 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
salary hike of Guest teachers of government schools

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव की ओर से गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों को डीए की 17 फीसदी बढ़ी हुई ग्रांट जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


फैसले से करीब 400 गेस्ट और 150 कॉन्ट्रेक्ट टीचर्स के वेतन में 3 से 4 हजार तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार डीए की बढ़ी किश्त एक दिसंबर 2014 से लागू होगी। अगले महीने के वेतन में बढ़ा डीए मिलने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग की ओर से सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त शिक्षकों को पहले ही डीए की किश्त जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन


लेकिन गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों के  वेतन में बढ़ोतरी के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी काफी समय से मांग कर रही थी। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कनवीनर भाग सिंह कैरों ने बताया कि गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट का डीए अब 90 से बढ़कर 107 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआई (स्कूल) की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यूटी कैडर एजुकेशनल इंपलाइज यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि काफी समय से गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों का डीए बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

गेस्ट और कांट्रेक्ट के वेतन में बढ़ोतरी

कैटेगरी------पहले---------अब
जेबीटी------31000------33700
टीजीटी-----35100------38200
पीजीटी-----38600------42000

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed