{"_id":"4838d5ef799d9c33694bcaae7cda3f42","slug":"saint-francis-launches-e-care-mobile-app-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंड्स में मिलेगी पैरेंट्स को बच्चों की रिपोर्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सेकेंड्स में मिलेगी पैरेंट्स को बच्चों की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Dec 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की सहूलियत के लिए सेंट फ्रांसिस स्कूल ने ई केयर मोबाइल एप लांच किया है। इस एप्लीकेशन की मदद से पैरेंट्स चाहे जहां भी हों, वे अपने बच्चे का रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और स्कूल के हर नोटिस को पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं अपने मोबाइल के जरिये वे बच्चों की छुट्टी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। उन्हें स्कूल से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल फोन पर उपलब्ध मिलेगी।
विज्ञापन
एंड्रॉयड व आई फोन पर यह मोबाइल एप डाउनलोड किया जा सकता है। सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर डेनिस नरेश लोबो ने बताया कि फ्रांसिसियन ई केयर की ओर से यह मोबाइल एप तैयार किया गया है।
विज्ञापन
यह एप कामकाजी पैरेंट्स के लिए सबसे अधिक उपयोगी होगा। उन्हें स्टूडेंट्स की हर एक्टिविटी की पूरी जानकारी स्मार्ट फोन पर मिलेगी। अगर स्टूडेंट क्लास बंक कर रहा है तो इसकी जानकारी मिलेगी। इससे स्कूल की वेबसाइट भी देख सकते हैं।