फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rusa ug exams in himachal pradesh university

आईकार्ड दिखा कर ही परीक्षा दे पाएंगे स्टूडेंट्स

Thu, 27 Nov 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Nov 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
rusa ug exams in himachal pradesh university

रूसा में इक्डोल प्रथम सत्र के करीब 1200 छात्रों के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जेनरेट नहीं हो पाए हैं। इन्हें आईकार्ड और इक्डोल प्रवेश रोलनंबर दिखाकर अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र में एग्जाम देना होगा। छात्रों के ऑनलाइन फार्म में परीक्षा, विषय और सेंटर कोड आदि की गलतियों के कारण इनकी एंट्री नहीं हो सकी है। अब इक्डोल प्रशासन ने छात्रों को आईकार्ड पर परीक्षा देने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


इक्डोल प्रशासन ने प्रदेश के करीब 80 कॉलेजों में बनाए परीक्षा केंद्रों के साथ दिल्ली और चंडीगढ़ में स्थापित सेंटरों को फैक्स के माध्यम से सूचित कर दिया है। इक्डोल से इस बार रूसा प्रथम सत्र में 3,550 छात्रों ने प्रवेश लिया है। इनमें 1200 से अधिक छात्रों की एंट्री नहीं हो सकी है। उनकी परीक्षा फीस आदि पहुंच चुकी है। इनके एडमिट कार्ड प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.gov.in पर नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


आईकार्ड पर परीक्षा देने की वैकल्पिक व्यवस्था में उन्हें परीक्षा में बैठना होगा। बाद में छात्रों को अपने फार्म की त्रुटियों को दूर करना होगा। इसके बाद ही उनका परिणाम तैयार होगा। ये वो छात्र हैं जिनसे यूजी इक्डोल शाखा संपर्क नहीं कर पाई या जिनके फार्म पर मोबाइल नंबर गलत पाए गए। दूसरे सत्र के छात्रों के साथ प्रथम सत्र के शेष छात्रों के रोलनंबर साइट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश रोलनंबर पर दें परीक्षा: प्रो. कौंडल
इक्डोल के निदेशक प्रो. रमेश कौंडल ने कहा कि गलत भरे गए फार्म की एंट्री न होने से यह समस्या पेश आई है। छात्रों के लिए फिलहाल विवि प्रशासन के साथ बात कर आईकार्ड/ प्रवेश रोलनंबर पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। कॉलेजों में बनाए सेंटरों को सूचना दे दी है।

सब्जेक्ट कंबिनेशन गलत होने पर बढ़ेगी परेशानी
प्रथम सत्र के जिन छात्रों ने सब्जेक्ट कंबिनेशन गलत भरे हैं, वे अपनी मर्जी से भरे विषय की परीक्षा जरूर देंगे, मगर बाद में यदि विषय कंबिनेशन में विकल्प न हुआ तो छात्रों को परेशानी होगी। ऐसे में छात्रों को कंबिनेशन के मुताबिक दोबारा अन्य विषय की परीक्षा देनी पड़ सकती है।

यूजी प्रथम-तृतीय सत्र और पीजी की परीक्षाएं आज से
यूजी रूसा प्रथम, तृतीय सत्र और पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं वीरवार से शुरू होंगी। एचपीयू ने इसके लिए 39 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें हजारों छात्र परीक्षा देंगे। विवि के आंकड़ों के मुताबिक यूजी प्रथम सत्र में 49,980, जबकि तीसरे सत्र में 31,800 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि वीरवार से तय डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, पीजी में विधि, एमबीए और साइंस जैसे विषयों की परीक्षाएं शुरू होंगी। यूजी छात्रों के एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

पीजी कक्षाओं के लिए उनके दर्शाए पते पर और संबंधित विभागों को रोलनंबर भेज दिए गए हैं। रूसा प्रथम और तीसरे सत्र की परीक्षाएं नौ जनवरी तक चलेंगी, जबकि पीजी रेगुलर कोर्स की परीक्षाएं दिसंबर अंत तक होंगी। इसके बाद रि-अपीयर परीक्षाएं दस जनवरी तक चलेंगी।


ऐसे मिलेगी कट लिस्ट

यूजी परीक्षाओं के लिए विवि की वेबसाइट में कॉलेज की ई-मेल आईडी पर हर कॉलेज की कट लिस्ट उपलब्ध करवाई है। प्राचार्य अपने दिए गए यूजर लॉगइन से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी साइट पर उपलब्ध हैं। छात्र इन्हें डाउनलोड कर परीक्षा देने के लिए पहुंचें। इक्डोल के करीब बारह सौ छात्रों को उनके इक्डोल प्रवेश रोलनंबर पर परीक्षा देने की छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed