फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rusa online form, hpu issue new guidelines.

एचपीयू ने दी राहत, ज्यादा फीस जमा न करवाएं छात्र

Thu, 14 May 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 May 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
rusa online form, hpu issue new guidelines.

एचपी यूनिवर्सिटी ने रूसा के दूसरे और चौथे समेस्टर के उन छात्रों को बड़ी राहत दी है जिन्हें फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। विवि ने ज्यादा फीस न भरने को भी कहा है। वहीं, एचपीयू का कॉलेजों में रूसा के तहत लागू किया सीबीसीएस सिस्टम से पेश आ रही परेशानियों का दौर नहीं रुक रहा है। पिछले दो दिनों से विवि की बार बार अटक रही साइट की स्पीड में सुधार जरूर हुआ।

विज्ञापन


लेकिन 400 के बजाय 1600 का फीस चालान जेनरेट होने की समस्या से अभी भी छात्र दो चार हो रहे हैं। अब छात्र और उनके अभिभावक साइबर में फार्म भरने में जेब ढीली होने के साथ ही कैसे चार गुणा अधिक फीस जमा करवा दें। इसी पशोपेश में छात्र परेशान हो रहे हैं। कुछ के साथ तो जितनी बार चालान दोबारा जेनरेट कर रहे हैं हर बाद फीस दो सौ रुपए तक बढ़ रही है।
विज्ञापन


ऐसी ही राजधानी के कॉलेज की छात्राओं का एक ग्रुप अधिक चालान जेनरेट होने पर पूरा दिन परेशान रहा। बॉटनी मेजर के चौथे सत्र की ये छात्राएं घर से 1600 और 1900 की फीस देने को लेकर परेशान थी। इन्होंने विवि के सीओई से भी इस मामले को उठाया। जिस पर उन्हें समस्या हल करने का भरोसा जरूर मिला। ऐसे ही प्रदेश भर में न जाने कितने ही छात्र अधिक चालान जेनरेट होने पर परेशान हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 44,200 फार्म हो चुके हैं जमा
विवि की यूजी के दूसरे और चौथे सत्र के आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया ने कुछ रफ्तार पकड़ी है। दो दिनों से साइट के रुकने की समस्या लगभग हल हुई है। जिससे अब तक कुल 65000 में से 44 हजार से अधिक चालान पर फीस जमा कर फार्म भरे जा चुके है।

ये है विवि के नए फीस ढांचे के मुताबिक परीक्षा फीस
कॉलेजों में लागू किए नए फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक बीए कोर्स की नई दर 400 रुपये और प्रेक्टिकल विषय की सौ रुपए अतिरिक्त फीस तय की गई है। बी कॉम विषय के छात्रों के लिए 600 और सौ रुपए प्रति प्रैक्टिकल विषय, तो बीएससी के लिए प्रति सत्र 600 और दो सौ रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय फीस तय है।


तय दरों से अधिक जमा न करवाएं फीस: सीओई

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों के कारण समस्या पेश आ रही थी, जिसे वीरवार तक दरूस्त करने के प्रयास किए जा रहे है। छात्र सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आनलाइन फार्म और उसमें दिए विषय सही तरीके से भरे गए हों। समस्या बरकरार रहने पर छात्र कॉलेज प्रशासन के समक्ष मामला लेकर जाएं। कॉलेज लागइन से भी फार्म को सही भर सकता है। समस्या बरकरार रहने पर छात्र अधिक फीस जमा न करवाकर विवि की ई मेल rusahpu@gmail.com पर छात्र के रोलनंबर विषयों आदि का ब्यौरा देकर समस्या ई मेल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed