रूसा परीक्षाएं: हजारों छात्रों को मिली बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने हजारों छात्रों को राहत दी है। रूसा में यूजी प्रथम और तृतीय सत्र की 17 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब 27 नवंबर से होंगी। प्रैक्टीकल परीक्षाएं कॉलेजों को 17 से 27 नवंबर के बीच करवानी होंगी। इससे कॉलेजों को सिलेबस पूरा पढ़ाने को दस दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।
छात्रों को भी सत्र के लिए निर्धारित 90 लेक्चर पूरे करने का मौका मिलेगा। हालांकि, अभी भी सितंबर में बंद रही कक्षाओं की भरपाई करना संभव नहीं है, मगर कॉलेज प्रशासन अब कम से कम कक्षाएं रेगुलर लगाकर सिलेबस पूरा करवाने का प्रयास कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने माना कि प्राचार्यों और शिक्षकों से बार-बार सत्र अंत की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग आ रही थी।
कक्षाएं न लगने से अधूरे पड़े सिलेबस को पूरा करने के उद्देश्य से ही परीक्षाओं की तिथि को दस दिन आगे बढ़ाया गया है। संजौली कॉलेज के प्राचार्य डा. जेएस नेगी और कोटशेरा कॉलेज की प्राचार्य डा. उमा रणदेव कहा कि विवि के इस फैसले से सिलेबस पूरा करवाने को दस दिन का अतिरिक्त समय मिला है।
दिवाली की छुट्टियों में जाएंगे 14 दिन
कॉलेजों में मई माह की बची छुट्टियों को दिवाली के समय करने की शिक्षा विभाग की अधिसूचना के मुताबिक दिवाली पर 21 अक्तूबर से तीन नवंबर तक छुट्टियां होनी हैं। इनमें चौदह दिन चले जाएंगे। हालांकि, कॉलेजों ने शिक्षा विभाग से भी सिलेबस पूरा करने को छुट्टियां घटाने की मांग की है। इस पर विभाग ने कोई फैसला फिलहाल नहीं लिया है।
बंडल गायब होने का मामला सुलझाया
प्रदेश विश्वविद्यालय ने हमीरपुर और बिलासपुर में स्थापित किए गए बीएड परीक्षा परिणाम के गायब बंडल के मामले को एक दिन में ही सुलझा लिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि 16 सितंबर को इन सेंटरों के छात्रों के परिणाम को घोषित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर की गई छानबीन के बाद अवार्ड लिस्ट का बंडल मिल गया था। इसके बाद रिजल्ट लेट के इन मामलों को निपटाने के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसे विवि की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। छात्र इसे साइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।