फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in lucknow university hostel.

LU: हंगामे की वजह बने ‘कच्चे दाल-चावल’

Wed, 28 Jan 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Jan 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
ruckus in lucknow university hostel.

एलयू के आचार्य नरेन्द्र देव हॉस्टल (एनडी) में दोपहर के खाने में परोसा गया दाल-चावल कच्चा होने के कारण छात्रों ने मेस में हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


छात्रों ने मेस में ताला लगा मेस संचालक को भगा दिया। सूचना पर पहुंचे प्रोवोस्ट ने छात्रों से अपनी पसंद के मेस संचालक को रखने के लिए कहा गया।

शाम को छात्रों ने दूसरे व्यक्ति के हाथ में मेस सौंप दी। लखनऊ विश्वविद्यालय के एनडी हॉस्टल में दोपहर को मेस में बना खाना कच्चा था। अरहर की दाल व चावल दोनों कच्चे होने के कारण छात्र भड़क उठे।
विज्ञापन


छात्रों ने मेस पर ताला लगा दिया और हंगामा करने लगे। प्रोवोस्ट डॉ. ओपी शुक्ला ने पहुंचकर मेस संचालक को बुलाया तो उसने कहा कि रात 11 बजे से हॉस्टल में लाइट नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोवोस्ट ने कही पद से हटने की बात

ruckus in lucknow university hostel.

लाइट न होने से भट्टी को गर्म करने के लिए पंखा नहीं चलाया जा सका। बड़ी संख्या में छात्रों का भोजन गैस-सिलेंडर पर पकाना पड़ा जिससे दाल व चावल थोड़ा कच्चा रह गया।

इसके बाद छात्र शाम को कैंटीन संचालक तोताराम को लेकर हॉस्टल ले आए और उससे खाना बनवाना शुरू किया। प्रोवोस्ट डॉ. ओपी शुक्ला ने बताया कि उन्होंने छात्रों की रजामंदी पर खाना नए मेस संचालक से बनवाने की छूट दे दी है।

वह छात्रों के हर फैसले के साथ हैं मगर रोज-रोज माहौल खराब करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, अगर छात्रों को उनसे दिक्कत है तो वह पद से हटने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed