फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RTCET-2014 National Conference in NIT Hamirpur

रुड़की के अशहर को बेस्ट प्रेजेंटेशन अवॉर्ड

Fri, 30 May 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 30 May 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
RTCET-2014 National Conference in NIT Hamirpur

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के रसायन विज्ञान विभाग ने रिसर्च ट्रेंड इन केमिकल साइंस, इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी विषय (आरटीसीईटी-2014) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के लिए देश भर के विभिन्न संस्थानों से काफी प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं।

विज्ञापन


सम्मेलन के लिए करीब 140 पेपर प्राप्त हुए थे। इनमें 90 रिसर्च पेपर्स को पांच सत्रों में प्रस्तुति के लिए चयनित किया गया। आईआईटी रुड़की के बायो टेक्नालॉजी विभाग के अशहर मउसरिब फिरदौसी को बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन का पुरस्कार दिया गया। संस्थान में रसायन विभाग का यह दूसरा सम्मेलन है।
विज्ञापन


इसे साइंस एंड टेक्नालॉजी विभाग के साइंटिफिक एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड, भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर, इंडियन नेशनल साइंस अकादमी, डीआरडीओ ने प्रायोजित किया था। सम्मेलन का शुभारंभ संस्थान के निदेशक रजनीश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विविध पक्षीय अनुसंधान पर विचार रखे। मुंबई के गृजेश गोविल, आईआईटी रुड़की से रितु बरथवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की तथा सम्मेलन में विषय के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने एनएमआर मशीन की खोज के संबंध में भी जानकारी दी।


सम्मेलन को पांच तकनीकी सत्रों में बांटा गया था, जिसमें प्रतिभागियों ने पेपर प्रस्तुत किए। यूआईसीटी पीयू चंडीगढ़ के डा. सुशील, आईआईटी रुड़की के डा. कृष्ण मोहन और अनुज शर्मा ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed