{"_id":"2b342661c8ec94dfdd652e77c1faf6ab","slug":"route-plan-for-phd-entrance-in-punjab-university-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में Phd का एंट्रेंस आज, ये रहेगा कैंपस का रूट प्लान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में Phd का एंट्रेंस आज, ये रहेगा कैंपस का रूट प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jul 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आज पीएचडी और एमफिल के लिए एंट्रेंस टेस्ट हो रहा है। इसमें 3 हजार से अधिक स्टूडेंट्स अपीयर होंगे। लंबे समय तक चलने वाले इस टेस्ट के लिए पीयू प्रशासन ने भी कमर कस रखी है।
विज्ञापन
टेस्ट के लिए पीयू ने 12 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए हैं। एकदम इतने सारे प्रतिभागियों के आने से ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए सेंटर वाइज एंट्री प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
पीयू प्रवक्ता ने बताया कि एग्जामिनेशन सेंटर 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 11 में टेस्ट देने वाले प्रतिभागी कैंपस में गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे।
एग्जामिनेशन सेंटर 8, 9 और 10 के प्रतिभागी सेक्टर-15 की ओर से होते हुए पीयू गेट नंबर-2 से प्रवेश करेंगे। वहीं एग्जामिनेशन सेंटर 7 और 12 के प्रतिभागी सेक्टर-25 की ओर से पीयू के गेट नंबर-3 से कैंपस में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
पीयू प्रवक्ता ने कहा कि टेस्ट शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रतिभागियों को एग्जामिनेशन सेंटर में रिपोर्ट करना होगा। एडमिट कार्ड्स केबिना किसी भी प्रतिभागी को एग्जामिनेशन सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
निशक्त प्रतिभागियों को परीक्षा के प्रत्येक घंटे के बाद 20 मिनट अतिरिक्त समय दिए जाएंगे। एंट्रेंस में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ब्लैक जेल पेन का प्रयोग ही परीक्षा में किया जा सकता है। परीक्षा में फोन और पेजर ले जाने की परमिशन नहीं है।