फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rose festival start today in PU campus

पीयू में रोज फेस्टिवल की शुरुआत आज, देव करेंगे उद्घाटन

Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
rose festival start today in PU campus

गुलाब के शौकीनों के लिए शुक्रवार से पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में 7वां रोज फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। पीयू के डॉ. आरसी पाल रोज गार्डन में हजारों की संख्या में खिले रंग-बिरंगे गुलाब पूरे शबाब पर हैं। अमर उजाला के सहयोग से 26 से 28 फरवरी तक आयोजित रोज फेस्टिवल में ट्राइसिटी के हजारों लोग परिवार संग शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार दोपहर दो बजे सलाहकार विजय कुमार देव करेंगे। रोज गार्डन में 178 वैरायटी के 3467 गुलाबों के पौधों पर खिले गुलाब लोगों का स्वागत करेंगे। पहले दिन फ्लावर प्रतियोगिता, देर शाम फैशन शो और रॉक बैंड की प्रस्तुति खास रहेगी।
विज्ञापन


फ्लावर कंपटीशन के लिए 500 आवेदन  
इस फेस्टिवल में शुक्रवार दोपहर बाद फ्लावर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अनिल ठाकुर ने बताया कि सुबह 11 बजे तक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फीस 50 रुपये रखी गई है, एक प्रतिभागी चार फ्लावर पोट प्रतियोगिता में रख सकता है। वीरवार तक 500 से अधिक आवेदन पीयू में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 प्रतियोगिता के लिए 1000 आवेदन
फेस्टिवल में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए 14 विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। वीरवार तक एक हजार से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। लोगों के उत्साह को देखते हुए पीयू ने 27 और 28 फरवरी को होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन करने की तिथि शुक्रवार शाम बढ़ा दी है। रोज फेस्ट कोआर्डिनटर धर्मपाल शर्मा ने बताया कि रोज प्रिंस और प्रिंसेस के लिए 125 आवेदन जमा हो चुके हैं। ठाकुर के अनुसार रोज फेस्ट में ट्राइसिटी के साथ ही लुधियाना, जालंधर सहित पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से आवेदन पहुंचे हैं।


फेस्टिवल में सेल्फी खींचो इनाम पाओ
पीयू रोज फेस्टिवल में सेल्फी खींचो इनाम पाओ और कैच द पीयू गलिम्स ...शीर्षक से सेल्फी कांटेस्ट कराया जाएगा। हर रोज तीन बेस्ट सेल्फी लेने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। पीयू ने रोज फेस्टिवल के लिए खास तौर से पीयू रोज फेस्टिवल नाम से फेसबुक पेज भी तैयार किया है। फेस्टिवल में वीकेंड पर बच्चों के लिए खास तौर पर झूलों का इंतजाम भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed