पीयू रोज फेस्टिवल: धूप में खिले 'नन्हें फूल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित 5वें रोज फेस्टिवल के आखरी दिन अभिभावकों और बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। खिली धूप के बीच सैंकड़ों युवा पीयू रोज फेस्टिवल में छुट्टी मनाने के लिए पहुंचे।
पीयू के ओल्ड कनवोकेशन ग्राउंड में एक तरफ स्कूल और कालेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का दौर था तो वीसी दफ्तर के सामने रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल में सबसे आकर्षित इवेंट रोज प्रिंस और प्रिंसेस की प्रतियोगिता चल रही थी। ट्राइसिटी से अभिभावक अपने नन्हें-मुन्नों को लेकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और रोज फेस्टिवल के ताज की उम्मीद के साथ पहुंचे।
प्रतियोगिता में कोई कृष्ण भगवान के अवतार में था तो कोई परी के परिधान में शानदार लग रहा था। बच्चों की खिलखिलाती मुस्कान ने रोज गार्डन में पहुंचे बाशिंदों का दिल खुश कर दिया।
विजेता बच्चों को ताज पहनाकर किया सम्मानित
पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर और उनकी पत्नी प्रो.नीरा ग्रोवर ने रोज प्रिंस और प्रिंसेस के विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों के लिए रोज फेस्ट में खास तौर से झूलों का इंतजाम भी किया गया था।
अमर उजाला के सहयोग से आयोजित पीयू रोज फेस्टिवल के कार्डिनेटर डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर के अनुसार रविवार को 40 हजार से भी अधिक लोग रोज फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे।
दो दिन बरसात के बावजूद पीयू रोज फेस्टिवल में लोगों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया है। चंडीगढ़ ही नहीं पंचकूला और मोहाली से भी लोगों ने शिरकत की है।
पूरे रोज फेस्टिवल को बच्चों के टैलेंट को निखारने का माध्यम बनाया गया है। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों की भागेदारी शानदार रही है।
धर्मपाल शर्मा (कार्डिनेटर पीयू रोज फेस्टिवल )
रोज फेस्टिवल में विभिन्न इवेंट के रिजल्ट
रोज प्रिंस प्रतियोगिता
(0 से 1 साल)
पहला......सहराज सिंह
दूसरा......आयन गंभीर
सांत्वना......अरनव नैयर
(1 से 2 साल कैटेगरी)
पहला......माहीर सिंह
दूसरा......भवनीत सिंह
सांत्वना......अभय चोपड़ा
(2 से 3 साल कैटेगरी)
पहला......आरव भास्कर
दूसरा......अक्षज गोयल
सांत्वना......आदित्य
रोज प्रिंसेस (0 से 1 साल)
पहला......ऐशना
दूसरा......समरा सहगल
सांत्वना......वामदी वधावन
(1 से 2 साल कैटेगरी)
पहला......अरातिका कपूर
दूसरा......सचिका
सांत्वना......अनहद कौर
(2 से 3 साल कैटेगरी)
पहला......अमानत आहूजा
दूसरा......राधिका
सांत्वना......निमरप्रीत कौर
पेटिंग प्रतियोगिता के नतीजे
पेटिंग प्रतियोगिता
(5 से 10 साल कैटेगरी)
पहला......ऊषा किरन
दूसरा......किंजल चंदेल और प्रभजोत कौर
(11 से 15 साल कैटेगरी)
पहला......मुस्कान चुघ
दूसरा......जतिन
(16 से 30 साल कैटेगरी)
पहला......अकांक्षा शर्मा,राहुल
दूसरा......वर्षा मालविया
क्विज प्रतियोगिता
पहला......सुमन और नेहा जैन
दूसरा......अराधना ठाकुर और नवजोत कौर
डांस प्रतियोगिता
(3 से 8 साल)
पहला......दक्ष सिंगला
दूसरा......नूर कैंथ
(9 से 15 साल)
पहला......डेलिया कौर
दूसरा......श्रुति
16 से ऊपर
पहला......डेचन ऐंगमो
दूसरा......मनप्रीत सिंह
शेष प्रतियोगिताओं के नतीजे
(ग्रुप डांस रिजल्ट)
पहला......प्रेत्युमन एंड ग्रुप
दूसरा......राशि सहगल एंड ग्रुप
ड्यूट डांस
पहला......सुखविंदर सिंह और राहुल खान
दूसरा......श्रेया शर्मा और वत्सालिका
मेहंदी प्रतियोगिता
15 साल से नीचे ग्रुप
पहला......हरप्रीत सिंह एंड रवेता रानी
दूसरा......अनंदिता तलवार और आंचल गुप्ता
(15 साल से ऊपर ग्रुप)
पहला......शिवानी कौशल एंड तान्या अहुजा
दूसरा......हेमा और परविंद्र कौर
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता
(5 से 15 साल)
पहला......हिताक्षी कनवर और गौरी मदान
दूसरा......अनुष्का गुप्ता और अलीमा नलवा
(15 साल से ऊपर)
पहला......परविंदर कौर और अमनप्रीत कौर
दूसरा......विनय चोपड़ा और पंकज कुमार
कविता प्रतियोगिता रिजल्ट
पहला......शिवांशी सहगल
दूसरा......रितविक मूंजाल