फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rose festival in PU from 15

रोज फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए करें आवेदन

Fri, 31 Jan 2014 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Jan 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
rose festival in PU from 15

पंजाब यूनिवर्सिटी में 15 और 16 फरवरी को होने वाले पांचवें रोज फेस्टिवल के सचिवालय का उद्घाटन वीरवार को पीयू डीयूआई और रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी ने किया।

विज्ञापन


दो दिन के रोज फेस्टिवल में एक लाख से अधिक लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है। वीरवार से पीयू की ओल्ड यूआईईटी बिल्डिंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए आवेदन फार्म की बिक्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 50 रुपये में आवेदन फार्म ले सकते हैं। रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस की एंट्री फार्म 100 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार रजिस्ट्रेशन फीस की अलग से रसीद नहीं काटने का फैसला लिया है। किसी भी प्र्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदन फार्म के साथ जन्मप्रमाण पत्र खुद ही अटेस्ट कर जमा कराना होगा। किसी भी प्रतियोगिता से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

ये प्रतियोगिताएं होंगी पीयू रोज फेस्टिवल में
रोज फेस्टिवल में फैशन शो, रोज प्रिंस-प्रिंसेस के अलावा फ्लॉवर, फोटोग्रॉफी, रंगोली, सिंगिंग, फैंसी ड्रेस, कोलॉज मेकिंग, स्लोगन राइंटिंग, डांस, कविता लेखन, फेस पेंटिंग, रोज क्विज, क्रिएटिव मेंहदी, पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

फेस्ट कोआर्डिनेटर दीपक कौशिक ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग ऐज ग्रुप रखा गया है। इसमें स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट हिस्सा ले सकेंगे।

 
पीयू में 2500 गुलाब करेंगे स्वागत
पीयू रोज गार्डन में आने वाले लोगों का 2500 से अधिक गुलाब स्वागत करेंगे। पीयू में आजकल गुलाब खिले हुए हैं। हार्टिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि पीयू रोज फेस्ट में 150 के करीब किस्में लगाई गई हैं।

इस साल गुलाब की 14 नई किस्में भी लाई गई हैं। लोगों को पहली बार रोज फेस्ट में ब्लैक लेडी गुलाब की खास किस्म भी देखने को मिलेगी।

ठाकुर ने कहा कि ट्राइसिटी के लोगों को रोज फेस्टिवल में काफी अच्छा अनुभव होगा। बच्चों के लिए खास तौर से झूले भी लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed