{"_id":"22467fa60e5792018b0ad34f112b78c1","slug":"roller-skating-dominant-player-in-all-india-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग में महाराष्ट्र के खिलाड़ी छाए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग में महाराष्ट्र के खिलाड़ी छाए
अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाराष्ट के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पिक्चर पैलेस स्थित सिल्वर्टन ग्राउंड में देश के विभिन्न राज्यों से आए 350 खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट में शिरकत की। रिंक वन इनलाइन प्रतियोगिता में 0-4 आयु वर्ग के बालक वर्ग में महाराष्ट्र के पार्थ पाटणी और बालिका वर्ग में धारणी अग्रवाल विजेता रहे।
आदित्य ने पहला और अश्व दूसरे स्थान पर
4-6 आयु वर्ग में भी महाराष्ट्र के आर्थव गिरी विजयी रहे। इसी आयु वर्ग में फेंसी इनलाइन में महाराष्ट्र के आदित्य पहले और अश्व ने दूसरा स्थान पाया। 6-8 आयु वर्ग में इनलाइन में साईं आंबे बालिका में वैभवी विजेता रहीं। 8-10 में बालिका में पूजा आंबे और बालक में अभिजीत, 12- 14 आयु वर्ग फैंसी इनलाइन में रश्मि और अभिजीत विजेता रहे।
विज्ञापन
इनलाइन प्रोफेशनल में महाराष्ट्र के धनेश पहले, देहरादून से समन राणा दूसरे और दिल्ली के भावसागर तीसरे स्थान पर रहे। इनलाइन ओपन वर्ग में पंजाब से शिवम पाठक प्रथम और जम्मू-कश्मीर से मोहम्मद इकबाल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन