फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   role of studets is important

भारत निर्माण के लिए जरूरी छात्रों की भूमिका

Sat, 18 Jan 2014 10:34 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
role of studets is important

देश का विकास तभी हो सकता है, जब युवाओं का विकास हो। शुक्रवार को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में टाटा ग्रुप ने उन बच्चों को सम्मानित किया, जो भारत निर्माण के लिए अपनी सोच लेकर सामने आए।

विज्ञापन


इन बच्चों ने राह दिखाई कि युवाओं की भागीदारी से ही देश सर्वशक्तिशाली हो सकता है। टाटा समूह ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता’ 2012-13 के विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन


लखनऊ में मध्यप्रदेश और यूपी के शहरों में निबंध प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पुरुस्कार बांटे। इसमें हिंदी और अंग्रेजी केटेगरी में 32-32 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह्न और सर्टिफिके ट बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का विषय, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी किस प्रकार भविष्य में हमारी जिंदगी बदल सकती है और भारत को इस मोर्चे पर आगे बने रहने के लिए क्या करना चाहिए?, दिया गया था।


इसमें 12 शहरों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चे लखनऊ के अलावा भोपाल, जबलपुर, आगरा, झांसी, बरेली और वाराणसी से आए हुए थे।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जयंत कृष्णा, रीजनल प्रमुख टीसीएस ने कहा कि वे आज टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता 2012-13 के विजेताओं का अभिनंदन करते हुए खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed