{"_id":"84fd6289c2b589185620b8fc59a7c1a9","slug":"roit-at-kotshera-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटशेरा कॉलेज में हाथापाई, शिक्षक समेत दो जख्मी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कोटशेरा कॉलेज में हाथापाई, शिक्षक समेत दो जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघ चुनाव की नजदीकियों के चलते राजधानी के कॉलेजों में माहौल गरमाने लगा है। बुधवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में दो छात्र गुटों के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। पहले लात घूंसे और बाद में पत्थर इसके बाद एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन
इसमें एक छात्र और एक शिक्षक को मामूली चोट आई है। घटना के समय कॉलेज प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंच कर छात्रों को शांत रवाने का प्रयास किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ करीब आधा घंटा तक नारेबाजी की।
विज्ञापन
घटना के बाद से परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस जवान परिसर और परिसर के बाहर बराबर नजर रखे हुए है। एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस भिड़ंत की वजह आपसी बोलचाल बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना उस समय हुई जब एसएफआई के कार्यकर्ता छात्रों की मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। प्राचार्य डा. उमा रणदेव और समस्त स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर भीड़ रहे छात्रों को शांत करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत किया गया।
एनएसयूआई ने किया विरोध
वहीं, एनएसयूआई की कोटशेरा कॉलेज इकाई ने बुधवार को कालेज परिसर में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना का विरोध किया। इकाई अध्यक्ष कुलवंत चौहान की अगुवाई में घटना के बाद प्राचार्य डा. उमा रणदेव से मिले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मारपीट में शामिल कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने की मांग की।
तो कॉलेज से बाहर होंगे छात्र
प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने कहा कि परिसर में या परिसर के बाहर छात्र किसी भी तरह की हिंसा में संलिप्त पाए जाते है, तो उन्हें कॉलेज से बाहर कर दिया जाएगा। इसको लेकर कॉलेज नोटिस बोर्ड पर आदेश चस्पां कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में शिक्षा का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।