{"_id":"03ac8d7fcf51eeb7f18e6f7b2c6d9f49","slug":"roadways-bus-pass-made-now-school-or-college-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैंपस में ही बनेंगे विद्यार्थियों के बस पास","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब कैंपस में ही बनेंगे विद्यार्थियों के बस पास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Mar 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, पटियाला ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को बसों के पास बनवाने के लिए स्टैंड पर लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। उनके बस पास कैंपस में ही बन जाएंगे। इसके लिए पीआरटीसी की टीमें स्कूल-कॉलेजों में जाएंगी।
विज्ञापन
पीआरटीसी के प्रबंधकीय निदेशक मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि इस संबंध में पटियाला, संगरूर, कपूरथला, बठिंडा, बुढलाडा, लुधियाना, फरीदकोट व चंडीगढ़ केजीएम को हिदायत जारी कर दी गई है। अब विद्यार्थियों को तीन महीने के बस पास बनवाने केलिए बस स्टैंड पर लाइनों में नहीं लगना होगा।
विज्ञापन
यह समय वह अपनी पढ़ाई के लिए सदुपयोग कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा, विभाग को भी ज्यादा मुलाजिम पास बनवाने के काम में नहीं लगाने पड़ेंगे। सिर्फ एक इंस्पेक्टर शिक्षण संस्थान में जाएगा। उस संस्था के दो स्टाफ मेंबरों को साथ लेकर मौके पर ही बस पास जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विभागीय टीमें अलग-अलग दिन विभिन्न संस्थानों का दौरा करेंगी। तीन महीने के बस पास की नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। जबकि, शिक्षण संस्थाएं अभी से ही बस पास के लिए विद्यार्थियों से आवेदन लेना शुरू कर देंगी। बस पास की अवधि खत्म होने से पहले ही उसे रिन्यू कर दिया जाएगा।
बस पास का पूरा डाटा बेस तैयार किया जाएगा। किस संस्था के कितने रियायती पास बनाए गए हैं, इसकी जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी। इस योजना से जाली बस पास पर भी लगाम लगेगी।