फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reward of 1 Lakh on Giving Admission to Girls in School

बेटियों को स्कूल में दाखिला दें, 1 लाख इनाम पाएं

Sun, 18 Jan 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 18 Jan 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
Reward of 1 Lakh on Giving Admission to Girls in School

अगर स्कूल प्रबंधन अपने दायरे में आने वाले क्षेत्रों की बेटियों को दाखिला देंगे तो उन्हें 1 लाख का ईनाम मिलेगा। यह घोषणा हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की। उन्होंने कहा कि जो भी स्कूल लड़कियों को पहली, छठी, नौंवी और ग्यारवीं कक्षा में दाखिला दिलाएंगे, उन्हें भी एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


विज शनिवार को जिला सचिवालय के प्रांगण में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम समारोह का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश की सभी सामाजिक, धार्मिंक संस्थाओं और खाप पंचायतों से आग्रह किया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में शामिल हों।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी खापें पंचायत बुलाकर संकल्प लें कि अपने क्षेत्र में कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशासन एवं सरकार कसौटी पर तभी खरा उतरती है जब उसमें लोगों की भागीदारी हो और उस दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने ने कहा कि लोगों को अपनी मानसिकता में परिवर्तन लाना होगा तभी भ्रूण हत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे आएं लोग

Reward of 1 Lakh on Giving Admission to Girls in School

विज ने कहा कि लोग एक हजार किलोमीटर की यात्रा करके माता वैष्णो देवी से बेटे की मन्नत मांगते हैं। देवी से हमें बेटा नहीं बल्कि बेटी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान देश में जो दर्जा महिलाओं को मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरते हुए लिंगानुपात को गंभीरता से लेते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया है। हरियाणा में गिरते लिंगानुपात की दर काफी नीचे है। जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री 22 जनवरी को इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।

इस अवसर पर कालका की विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि सरकार बेटियों के सुरक्षा तथा उनकी शिक्षा की दिशा में सराहनीय कदम उठा रही है। इसे आगे बढ़ाने में भी वह सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed