फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Result stop commotion on the second day in Nitra

रिजल्ट रुकने पर निट्रा में दूसरे दिन भी हंगामा

Thu, 17 Apr 2014 12:33 PM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Apr 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
Result stop commotion on the second day in Nitra

संजय नगर स्थित नार्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) के प्रबंधन द्वारा बीटेक टेक्सटाइल केमिस्ट्री (टीसी) ब्रांच की मान्यता में देरी की वजह से छात्रों का करियर अधर में है। रिजल्ट घोषित न होने से परेशान छात्रों का गुस्सा बुधवार को दोबारा फूटा।

विज्ञापन


छात्रों ने हंगामा कर संस्थान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, यूपीटीयू द्वारा यूपीएसईई में शामिल ब्रांचेज में से बीटेक टीसी ब्रांच हटाने से छात्रों की मुश्किल बढ़ गई है। कालेज डायरेक्टर के रवैये को लेकर भी छात्रों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


कालेज की निदेशिका एमएस रायजादा ने कहा कि रिजल्ट के साथ परीक्षा फार्म जारी कराने को लेकर विवि में प्रयास जारी हैं। दूसरी ओर छात्रों ने डायरेक्टर पर उनकी बातों की अनदेखी करने और करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि अभी तक रिजल्ट के साथ परीक्षा फार्म भी नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएसईई के ब्रॉसर में से तो यूपीटीयू ने बीटेक टेक्सटाइल केमिस्ट्री ब्रांच ही हटा दी है, लेकिन कालेज प्रशासन को फिक्र नहीं है। उन्होंने रिजल्ट जारी होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही। मान्यता में देरी के चलते रिजल्ट घोषित न होने का जिले में तीसरा मामला है।


पहले बीबीडीआईटी, फिर आरकेजीआईटी और अब निट्रा में रिजल्ट जारी न होने को लेकर हंगामा हो गया। यूपीटीयू ने 15 मई के बाद मान्यता के लिए आवेदन करने वाले सभी कालेजों का रिजल्ट इस बार रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed