फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   result: received grades in CBCS, student confused

CBCS में मिले ग्रेड से छात्र असमंजस में, रिजल्ट जारी

Sat, 16 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
result: received grades in CBCS, student confused

दिल्ली विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत हुई परीक्षाओं (पहले सेमेस्टर) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट में अंकों की जगह ग्रेड से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।

विज्ञापन


छात्रों को परेशानी इस बात की है कि अंकों को ग्रेड में बदलने की जानकारी कहीं नहीं दी गई है। वहीं, रिजल्ट में थ्योरी व प्रैक्टिकल के अंक भी अलग-अलग नहीं हैं।
विज्ञापन


स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (छात्र संगठन) के दिल्ली स्टेट कमेटी सचिव सुनंद ने बताया कि सीबीसीएस सिस्टम के तहत जारी हुए पहले सेमेस्टर के रिजल्ट में कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें छात्रों को यह नहीं बताया गया है इंटर्नल एग्जाम (आतंरिक परीक्षा) व एक्सटरनल एग्जाम(बाह्य परीक्षा) में कितने ग्रेड प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि देखने में आया है कि गणित व साइंस बैच के छात्रों को औसतन बी ग्रेड ही प्राप्त हुआ है।


वहीं हैरानी की बात यह है कि इतिहास के अंतर्गत सबको अच्छे ग्रेड दिए गए हैं। वह कहते हैं कि सीबीसीएस में ग्रेड रूपांतरण का फॉर्मूला ठीक नहीं है।

इस से काफी छात्र असमंजस में हैं। वहीं कॉलेजों द्वारा भी शिक्षकों को भी ग्रेड रूपांतरण का फॉर्मूला नहीं बताया गया है इससे छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी अनभिज्ञ हैं कि ग्रेड को अंकों में कैसे तब्दील करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed