फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Result of Chandigarh Govt Schools

सरकारी स्कूलों में परिणाम घोषित, पास ज्यादा

Tue, 01 Apr 2014 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
Result of Chandigarh Govt Schools
चंडीगढ़ शहर के सरकारी स्कूलों का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया, जिसमें 107 स्कूलों के परिणाम बेहतर ही रहे। स्कूल प्रिंसिपल का कहना था कि इस साल पिछले साल की तुलना में विद्यार्थियों ने बेहतर परफार्म किया है और फेल विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। अभिभावक सुबह नौ बजे से ही अपने बच्चों के साथ रिजल्ट लेने पहुंचे।
विज्ञापन


थियेटर ऐज के बच्चों ने फिर मारी बाजी
थियेटर ऐज के निदेशक जुल्फि कार खान ने बताया कि उनके ग्रुप के बच्चों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। ग्रुप के 26 बच्चों ने कक्षा दूसरी से लेकर ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा दी, जिसमें सभी अच्छे अंक हासिल कर पास हैं।
विज्ञापन


इसमें ग्यारहवीं कक्षा के दो विद्यार्थी, नौवीं कक्षा के छह, आठवीं के तीन, सातवीं कक्षा के चार, छठीं के तीन, पांचवीं के तीन, चौथी के एक और दूसरी कक्षा का एक विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की इस उपलब्धि को निदेशक जुल्फिकार ने शाम के समय सभी ने सेलीब्रेट किया। यह बच्चे शहर के स्लम एरिया के बच्चे है, जो ग्रुप की ओर से पढ़ाए जाते हैं।

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-16 का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। स्कूल प्रिंसिपल अनुजीत कौर ने कहा कि स्कूल का परिणाम काफी अच्छा रहा है। स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा का परिणाम 93 फीसदी रहा। इस कक्षा में कुल 520 बच्चों में से 483 बच्चे पास रहे।

नौवीं कक्षा का 79.5 फीसदी रहा, जिसमें कुल 264 विद्यार्थियों में 210 विद्यार्थी पास हुए। आठवीं कक्षा का 90 फीसदी रहा, जिसमें 221 विद्यार्र्थी पास रहे। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 प्रिंसिपल सुखनीर सेखों ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। स्कूल का रिजल्ट 99 फीसदी रहा।


गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी सेक्टर-46, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 सहित सभी 107 स्कूलों के परिणाम बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed