फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   result of B Ed students stopped.

बीएड के 200 छात्रों का रिजल्ट रोका

Tue, 21 Oct 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Oct 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
result of B Ed students stopped.

निर्धारित समय-सीमा के बाद दाखिला लेने के कारण लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड के 200 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक दिया है। अब इन छात्रों का वर्ष बर्बाद होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


परीक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में इन छात्रों के कॉलेजों को दोषी माना जा रहा है। अब एलयू प्रशासन कमेटी बनाकर इस पर कोई फैसला करेगा।

विवि इस मुद्दे पर न्यायालय से भी दिशा-निर्देश लेगा। इसके अलाव एलयू व उससे संबद्ध 40 बीएड कॉलेजों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं।

लविवि के परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद दाखिला लेने के कारण बीएड में 200 स्टूडेंट्स के रिजल्ट रोके गए हैं।

अब इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन विधिवत जांच करेगा और न्यायालय से दिशा-निर्देश लेने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन बीएड में निर्धारित तारीख के बाद दाखिला लेने वाले प्राइवेट डिग्री कॉलेजों पर भी कार्रवाई कर सकता है।

ये था मामला

result of B Ed students stopped.

दरअसल, शैक्षिक सत्र 2013-14 में दाखिले के लिए बीएड डिग्री कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे 15 सितंबर तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर लें लेकिन रिक्त सीटें भरने के चक्कर में प्राइवेट डिग्री कॉलेजों ने समय सीमा के बाद भी एडमिशन लिए।

अगस्त 2014 में परीक्षा भी करवाई। अब इसके बाद यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में पढ़ रहे करीब ढाई हजार से अधिक स्टूडेंट के रिजल्ट इन छात्रों के चक्कर में घोषित नहीं हो पा रहे थे।

यूनिवर्सिटी ने मामले की जांच करवाई और अब आधा अक्तूबर बीतने के बाद रिजल्ट घोषित किया जा सका।

फिलहाल, अब इन 200 स्टूडेंट्स के भविष्य पर अंतिम फैसला आगे के लिए टाल दिया गया है। सूत्रों की मानें तो इन छात्रों के दाखिले रद्द होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed