{"_id":"4018966ce082d055c5af3ab24083a7fd","slug":"result-for-issuing-loud-commotion-in-nitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट जारी कराने के लिए निट्रा में जोरदार हंगामा ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रिजल्ट जारी कराने के लिए निट्रा में जोरदार हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Apr 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजयनगर स्थित नार्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) में रिजल्ट जारी न होने के विरोध में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थन में आ जाने से उत्साहित बीटेक टेक्सटाइल केमिस्ट्री के छात्रों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने एबीवीपी पदाधिकारियों को पहले हिरासत में लिया, फिर एक घंटे बाद छोड़ दिया। सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और प्रबंधन के 15 दिन में रिजल्ट जारी कराने के आश्वासन के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के सामने रखीं समस्याएं
निट्रा में हंगामे की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार और पुलिस ने छात्रों को बहुत समझाने की कोशिश की। इस बीच एबीवीपी के पदाधिकारी प्रदीप कसाना, सुनील चौधरी और आलोक सिंह को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक में छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर अमल करने को सिटी मजिस्ट्रेट ने संस्थान प्रबंधन को आदेश दिए।
विज्ञापन