{"_id":"8cdf15149dee7fa0c2d0f224551cd8bf","slug":"resist-on-job-removal-of-assistant-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर को नौकरी से निकाले जाने का विरोध","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर को नौकरी से निकाले जाने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Jul 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) में 5 साल से कांट्रैक्ट पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को बिना कारण बताए नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
इसके विरोध में वीरवार सुबह 9 बजे से ही सीसीईटी में 100 से अधिक टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ ने रोष प्रदर्शन किया। कालेज स्टाफ ने फैसला वापस नहीं लिए जाने तक काम ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कंफेडरेशन आएफ वर्कर एंड इंप्लाइज यूनियन भी सीसीईटी स्टाफ के समर्थन में आ गई है। सीसीईटी-26 में मैकेनिकल विभाग में हाल ही में यूपीएससी द्वारा प्रोफेसर भूपेंद्र की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद इसी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त एक शिक्षक को टेक्निकल एजुकेशन यूटी की ओर से रिलीव करने के आदेश कालेज प्रिंसिपल के पास भेजे गए थे। इसके बाद बिना कोई रिलीव लेटर दिए शिक्षक का नाम अटेंडेंस रजिस्टर से काट दिया गया।
धरने पर बैठे एक शिक्षक ने बताया कालेज में अधिकतर स्टॉफ 2002 से कांट्रेक्ट या ठेके पर रखा हुआ है। कर्मचारियों ने दिनभर यूटी प्रशासन के खिलाफ शिक्षक को रिलीव किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की।