फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   research project on public health.

पब्लिक हेल्थ में मिलेगा रिसर्च का मौका

Sat, 08 Nov 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 08 Nov 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
research project on public health.
लखनऊ विश्वविद्यालय में पब्लिक हेल्थ पर साझा रिसर्च होगी, नए कोर्स शुरू होंगे और फैकल्टी व स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


एलयू के डॉ. गिरी लाल गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ व पांडिचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च आपस में एमओयू साइन करने जा रहे हैं।

इसके माध्यम से वे सेनिटेशन, क्लीन एनवॉयरमेंट पर जॉइंट प्रोजेक्ट वर्क करेंगे। इसका दोहरा फायदा यह होगा कि एक तो रिसर्च का मौका मिलेगा, वहीं जो रिजल्ट निकलेंगे, उससे समाज को फायदा होगा।
विज्ञापन


रिसर्च के लिए फंडिंग केंद्र सरकार करेगी। इससे राजधानी को भी फायदा होगा, इसकी लाइफलाइन गोमती पर भी एक्सपर्ट रिसर्च करेंगे।

डॉ. गिरि लाल गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के निदेशक प्रो. मनोज अग्रवाल ने बताया कि एमओयू का मसौदा तैयार हो गया है और एक-दो दिन के भीतर इस पर साइन भी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओयू साइन होने के बाद पब्लिक हेल्थ से जुड़े इश्यू पर दोनों इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट एक साथ बैठेंगे और वह तय करेंगे कि कौन-कौन से क्षेत्र में रिसर्च किया जाए।


इसके अलावा इस क्षेत्र में कौन-कौन से नए कोर्स डिजाइन किए जा सकते हैं। वहीं इनोवेटिव टीचिंग के मैथड एक-दूसरे से साझा किए जाएंगे। स्टूडेंट-फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे और इसके अलावा विजिटिंग रिसर्च स्कॉलर्स का भी एक्सचेंज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed