{"_id":"72cceee0b5d2461287383cf7dc0c9360","slug":"renowned-scientist-and-talent-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावी साइंटिस्ट्स को कैरियर की राह दिखाएंगे वैज्ञानिक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
भावी साइंटिस्ट्स को कैरियर की राह दिखाएंगे वैज्ञानिक
सुमित सिंह श्यौराण
Updated Wed, 27 Nov 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के नामी साइंटिस्ट स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार भावी साइंटिस्ट को कैरियर की राह दिखाएंगे।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी(डीएसटी), भारत सरकार ने सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज को इंस्पॉयर स्कीम के तहत साइंस इटरनशिप कैंप लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
नार्थ रीजन में डीएवी कॉलेज यह प्रोग्राम पाने वाला पहला कॉलेज है। डीएसटी ने डीएवी कॉलेज को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 11वीं क्लास में साइंस संकाय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए यह खास गाइडेंस कम कैरियर अवेयरनेस कैंप 2 से 6 जनवरी 2014 को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
10वीं क्लास में ए ग्रेड पाने वाले योग्य माने जाएंगे। यूटी के लिए सीबीएसई बोर्ड में 95 फीसदी, आईसीएसई में 81.3 फीसदी, पंजाब बोर्ड में 88.8 और हरियाणा बोर्ड में 84.5 फीसदी अंक पाने वाले कैंप के लिए योग्य होंगे।
विज्ञापन
कैंप में 150 छात्र और छात्राओं को शामिल किया जाएगा। कॉलेज के पास 175 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं।
डीएवी कॉलेज करेगा मेहमान नवाजी
2 से 6 जनवरी तक साइंस कैंप के आयोजन के लिए डीएसटी ने संयोजक कमेटी को 19 लाख मंजूर किया है। डीएवी कॉलेज सभी विद्यार्थियों की मेहमान नवाजी करेगा।
पांच दिन तक कॉलेज के गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थियों को ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर उपलब्ध कराया जाएगा।
सभी विद्यार्थियों को साइंस किट भी दी जाएगी। दूर दराज से आने वालों को ट्रेवलिंग खर्च भी दिया जाएगा।
टॉप रिसर्च सेंटर की करेंगे सैर
साइंस कैंप के पांच दिन का शेड्यूल तैयार किया जा चुका है। पहले दिन पीयू कुलपति प्रो.अरुण ग्रोवर स्कूली बच्चों को रिसर्च फील्ड में आने के लिए मोटिवेट करेंगे।
चार दिन तक विद्यार्थियों को लैब में प्रेक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। चंडीगढ़ में साइंस और रिसर्च से जुड़े विभिन्न इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों का टूर भी तैयार किया गया है।
पीयू, इमटैक, पेक जैसे इंस्टीट्यूट इसमें शामिल हैं। विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट, क्विज भी आयोजित होंगे। विजेताओं को नामी साइंटिस्ट के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
मनोरंजन के लिए हर शाम कॉलेज ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे।
सीटों से अधिक पहुंचे आवेदन
इंस्पॉयर साइंस इंटरनशिप कैंप सेक्रेटरी डॉ. मंजू दीवान ने बताया कि कैंप में सिर्फ 150 विद्यार्थियों को चुना जाएगा।
लेकिन, अधिक आवेदन आने के कारण दूसरा कैंप भी कुछ समय बाद लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस कैंप के लिए चुने जाने वाले विद्यार्थियों को 5 दिसंबर तक जानकारी भेजी दी जाएगी। कैंप संबंधी जानकारी डॉ. मंजू दीवान से मोबाइल नंबर 09646512128 पर दोपहर 3 से 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
इंस्पॉयर के विंटर साइंस इंटरनशिप कैंप को लेकर चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा से बच्चों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। पहली बार शहर के किसी कॉलेज को इस तरह का ट्रेनिंग प्रोग्राम डीएसटी ने दिया है। पांच दिन तक चलने वाले कैंप में युवाओं को साइंस और रिसर्च के प्रति जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को चंडीगढ़ के विभिन्न रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा भी कराया जाएगा।
- डॉ. मंजू दीवान, कैंप ऑरगेनाइजिंग सेक्रेटरी और सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर जुलोजी डीएवी कॉलेज
स्कूली बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए भारत सरकार का यह बेहतरीन प्रयास है। शहर के अलावा देश भर से आने वाले नामी साइंटिस्टों से स्कूली बच्चे कैरियर संबंधी जानकारी ले सकते हैं। डीएवी कॉलेज इस प्रोग्राम के लिए पूरी तैयारियां कर चुका है।
- डॉ. बीसी जोसन, कैंप को-ऑर्डिनेटर एवं प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़