फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief to students, teachers gift!

छात्रों को राहत, शिक्षकों को सौगात!

Wed, 20 Aug 2014 03:05 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
Relief to students, teachers gift!

आरएमएसए के तहत शिमला जिले में दसवीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, साइंस और मैथ की एक्सट्रा क्लासें लगाई जाएंगी। ये क्लासें उन विद्यार्थियों के लिए होंगी, जो अंग्रेजी, साइंस और मैथ में कमजोर होंगे। इसके लिए आरएमएसए के तहत जिले के सभी स्कूलों को बजट दिया जाएगा।

विज्ञापन


एक्सट्रा क्लास पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रति पीरियड 200 रुपये मानदेय दिया जाएगा। आरएमएसए की ओर से जिले के सभी 318 से अधिक स्कूलों के लिए इसके लिए अलग से राशि जारी की जा रही है।
विज्ञापन


राजधानी के लालपानी सहित पोर्टमोर और संजौली जैसे स्कूलों को यह राशि मिल चुकी है। छात्र हित में शुरू किए गए इस कार्यक्रम को लागू करने में कुछ मुश्किलें पेश आ रही हैं, जिसमें छात्र सुबह स्कूल लगने से पहले और स्कूल के बाद कक्षाएं लगाने को तैयार नहीं हैं। शिक्षक भी अतिरिक्त कक्षाओं के लिए असमर्थता जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमसी को सौंपी जिम्मेदारी

Relief to students, teachers gift!

आरएमएसए और शिक्षा विभाग ने उपचारात्मक शिक्षा कार्यक्रम के तहत दसवीं के कमजोर छात्रों के लिए एक्सट्रा क्लास लगाने की व्यवस्था करने और इसे संचालित करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समितियों को दी गई है।

इसमें जिन स्कूलों के पास पिछले साल का बजट बचा है वे इस्तेमाल कर सकते हैं और जिन्हें जरूरत है, उन्हें और बजट मुहैया करवाया जाएगा। आरएमएसए के जिला समन्वयक और डाइट के टीटीए हेत राम ठाकुर ने बताया कि एसएमसी को ही दो माह इन कक्षाओं को चलाने का इंतजाम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed