{"_id":"24051d940308fab1f5fb41df63a50471","slug":"relief-news-for-lecturers-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर हैं तो जरूर पढ़ें क्योंकि ये है राहत भरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लेक्चरर हैं तो जरूर पढ़ें क्योंकि ये है राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 09 Feb 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लेक्चरर को रिवर्ट नहीं किया जाएगा। ये आश्वासन पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने गवर्नमेंट लेक्चरर यूनियन के एक दल को दिया। यूनियन लीडर शिक्षामंत्री से मिलने गए थे।
विज्ञापन
दल की अगुवाई यूनियन के सूबा प्रधान हाकम सिंह, इकबाल सिंह व जसबीर सिंह गोसल ने की। इस मौके उन्होंने लेक्चरर को रिवर्ट करने का मुद्दा शिक्षामंत्री के समक्ष उठाया।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री ने लेक्चरर के दल को भरोसा दिया कि लेक्चरर को रिवर्ट नहीं किया जाएगा। इस संबंधी ठोस फैसला लिया जाएगा।
यूनियन के प्रधान हाकम सिंह ने बताया कि शिक्षामंत्री ने लेक्चरर की गिनती के हिसाब से कोटा बढ़ाने का भरोसा दिया। मंत्री ने साफ किया है कि अगली कैबिनेट मीटिंग में कोटे को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोटा बढ़ाने से किसी को भी टीचर को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बल्कि सही हिसाब से लोगों को फायदा मिल पाएगा। वहीं, यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री ने टीचरों की मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया तो टीचर संघर्ष करेंगे।