{"_id":"a1277f49af0491caf29999daa83c91df","slug":"released-on-july-27-will-graduate-fifth-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक की पांचवीं कटऑफ 27 जुलाई को होगी जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्नातक की पांचवीं कटऑफ 27 जुलाई को होगी जारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की सत्र 2014-15 की एडमिशन प्रक्रिया समय से निपटाने की कवायद तेज हो गई है। विवि की ओर से स्नातक में दाखिले की पांचवीं कटऑफ लिस्ट 27 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यूजी की पांचवीं कटऑफ से छात्र 28 से 30 जुलाई तक एडमिशन ले सकेंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के कारण कॉलेज बंद होने के चलते दाखिले से वंचित चौथी कटऑफ के छात्रों को भी राहत दी है। चौथी कटऑफ के छात्र अब 26 को भी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
प्रोफेशनल कोर्सेज में नामांकन अब 31 तक
विवि ने स्नातक प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन की चाह रखने वाले छात्रों को फिर से सहूलियत दी है। विवि के प्रवक्ता डा. पीके शर्मा ने बताया कि विवि ने प्रोफेशनल कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन की तारीख 23 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।
विज्ञापन
स्नातक प्रोफेशनल कोर्सेज की मेरिट विवि की ओर से एक अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित होगी।