{"_id":"cddd637deaef15eb204df2561ca952aa","slug":"release-schedule-annual-examinations-in-delhi-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी में वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी में वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Feb 2016 05:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में मई-जून 2016 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक स्नातक की परीक्षाओं का दौर 9 मई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
छात्र जारी डेटशीट के संबंध में अपने विचार 15 फरवरी तक भेज सकते हैं। डीयू में बीए ऑनर्स की पहले, दूसरे व तीसरे वर्ष की परीक्षाएं 10 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
इसी तरह से बीकॉम ऑनर्स की पहले, दूसरे व तीसरे वर्ष की परीक्षाएं 9 मई से शुरू होकर 11 जून तक होंगी। बीएससी प्रोग्राम की परीक्षाएं 9 मई से 13 मई तक, बीकॉम की 9 मई से 10 जून तक व बीए प्रोग्राम की 10 मई से 10 जून तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के लिए अलग डेटशीट जारी की जाएगी।
विज्ञापन