{"_id":"2550c33f08bb7575e0e4e9983b9b5743","slug":"regular-course-in-doon-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो बढ़ जाएंगी रेगुलर कोर्स की सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
...तो बढ़ जाएंगी रेगुलर कोर्स की सीटें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विश्वविद्यालयों में भी क्षमता बढ़ाने, कुछ विश्वविद्यालयों में रेगुलर कोर्स शुरू करने और नए कॉलेजों की बिल्डिंग और नए प्रवक्ताओं की तैनाती जैसे मुद्दों को लेकर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक सचिवालय में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पंवार ने ली।
विज्ञापन
बैठक में कुछ ऐसे निर्णय लिए गए हैं जिससे फौरी तौर पर तत्काल कुछ सीटें बढ़ें और जहां कागजी खानापूर्ति में फाइलें अटकी उनका निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने को कहा है।
विज्ञापन
सीट बढ़ाने का आवेदन
प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पंवार ने बताया कि प्रदेश के जिन कॉलेजों की ओर से सीट बढ़ाने का आवेदन शासन में लंबित है उसकी जांच-पड़ताल कर अगस्त तक कोई निर्णय ले लिया जाएगा ताकि कुछ सीट तत्काल बढ़ जाएं। कुछ कॉलेजों में शिक्षकों के पद न होने की वजह से सीटें नहीं बढ़ाई जा रही है। उनसे कहा गया है कि एक सप्ताह में इसकी जानकारी शासन को भेंजे ताकि पद सृजित हों।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने बताया कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का सहसपुर में अपना एक केंद्र खोलना है। इसके लिए अभी उन्हें जमीन नहीं मिली है। लिहाजा उन्हें किराये का भवन लेकर इसे जल्द शुरू करने को कहा गया है।
कम्युनिटी क्लासेस चलाने की जानकारी
इसी प्रकार दून यूनिवर्सिटी को अपने यहां रेगुलर कोर्स भी शुरू करने को कहा गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा स्थित कॉलेज में इवनिंग क्लासेस के साथ कम्युनिटी क्लासेस चलाने की जानकारी वहां के कुलपति ने दी है।
उन्होंने बताया कि बैठक में कॉलेजों में शाम की कक्षाओं को लेकर भी चर्चा हुई। चूंकि कुछ कॉलेजों ने ऐसी व्यवस्था पूर्व में लागू की थी लेकिन अधिक फीस के चलते यह प्रयोग सफल नहीं हुआ।
एक बार फिर से शाम की कक्षाओं को लेकर नए सिरे से खाका खींचा जा रहा है। जिसके साथ कैरियर काउंसलिंग और स्किल डेवलेपमेंट जैसे कोर्स भी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डाकपत्थर स्थित महाविद्यालय में ने अपने यहां शाम की कक्षाओं का प्रस्ताव दिया है।
बैठक में नए स्वीकृत कॉलेजों को जल्द खोले जाने पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने कहां जहां बिल्डिंग उपलब्ध है वहां आयोग से आए नए प्रवक्ताओं की तैनाती की जाए।
सोमेश्वर में शिक्षकों के पद सृजित
शासन ने अल्मोड़ा जिले केसोमेश्वर स्थित राजकीय महाविद्यालय के लिए स्नातक स्तर पर समाजशास्त्र और भूगोल के शिक्षकों के एक-एक पद, एक प्रयोगशाला सहायक का सृजित किया है। जबकि परास्नातक स्तर पर शिक्षकों के दो पद हिंदी के और दो पद इतिहास केलिए सृजित किए गए हैं।