{"_id":"85bf2ba73ddbb3b11ef13a844d03eef5","slug":"registration-will-be-from-today-in-inter-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होंगे इंटर कालेजों में रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आज से होंगे इंटर कालेजों में रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के इंटर कालेजों में दाखिले की दौड़ बुधवार से शुरू हो रही है। वहीं, जीजीआईसी में 16 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
सेठ मुकुंद लाल इंटर कालेज, संत सनातन धर्म इंटर कालेज, सुशीला इंटर कालेज, जीआईसी नंदग्राम आदि इंटर कालेजों में 25 जून से पंजीकरण होंगे, जबकि जुलाई से क्लासेज लगनी शुरू हो जाएगी।
सेठ मुकुंद लाल इंटर कालेज के प्रिंसिपल केबी सिंह ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बता दें कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई में दसवीं के बंपर रिजल्ट से 11वीं में दाखिले की दौड़ इस बार आसान नहीं होगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में ओवरऑल रिजल्ट 87.85 फीसदी रहा।
विज्ञापन
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 22584 छात्रों के उत्तीर्ण होने और जिले के 115 इंटर कालेजों में करीब 17500 सीटें होने से दाखिले की राह कठिन होगी।
दूसरी ओर सीबीएसई में 10 सीजीपीए वालों का आंकड़ा 587 और नौ सीजीपीए बढ़कर 3450 पहुंचने से एडमिशन के साथ मनचाही स्ट्रीम पाने में मुश्किल होगी। 11वीं में एडमिशन केलिए छात्रों के साथ अभिभावकों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन