फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Registration started for semester examinations in JNU

JNU: सेमेस्टर एक्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Mon, 30 Dec 2013 12:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Dec 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
Registration started for semester examinations in JNU

जवाहरलाल नेहरू युनिवर्सिटी (जेएनयू) में विंटर सेमेस्टर एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 3 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। कैंपस सोमवार से दोबारा खुल जाएगा।

विज्ञापन


जून-जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पीएचडी, एमफिल के अलावा बीए-एमए लैंग्वेज डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को यह आवेदन पत्र भरना होगा। यदि कोई छात्र आवेदन पत्र नहीं भरता तो वह एग्जाम में नहीं बैठ पाएगा।

विज्ञापन


उधर, जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष अकबर चौधरी के अनुसार, आवेदन पत्र भरने के लिए छात्रों को महज छह दिन का समय बेहद कम है। आवेदन पत्र तो छात्रों को ऑनलाइन भरने होते हैं, लेकिन उससे पहले हॉस्टल व लाइब्रेरी बिल की क्लीयरेंस भी देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ हजारों छात्रों को क्लीयरेंस लेने में समय लगता है, इसलिए सोमवार को हम प्रबंधन से मिलकर आवेदन पत्र भरने की तिथि 3 से 10 जनवरी तक बढ़ाने की मांग करेंगे, ताकि छात्रों को समय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed