फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   registration for upsee from 25 february

UPSEE: 25 फरवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन!

Tue, 18 Feb 2014 04:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Feb 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
registration for upsee from 25 february

उत्तर प्रदेश के 700 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए अप्रैल में होने वाली यूपी-स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की आवेदन प्रक्रिया की तैयारी पूरी हो गई है, अब सिर्फ यूनिवर्सिटी को शासनादेश (जीओ) का इंतजार है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की तैयारी है कि 25 फरवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, आवेदन कॉलेजों के जरिये भी कराए जाएं, छात्रों के लिए सुविधा केंद्र और हेल्प डेस्क लगाई जाएं। उम्मीद है कि परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:IGNOU ओपनमैट 23 को

यूपीटीयू के वीसी प्रोफेसर आरके खांडल ने बताया कि जल्द ही शासनादेश जारी हो जाएगा। इसके बाद 25 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाने, डोमिसाइल कोटा खत्म करने और जेईई मेन की सीटों में बढ़ोतरी पर भी शासनादेश के आधार पर ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की पहली प्राथमिकता एसईई की आयोजन प्रक्रिया को शुरू कराना है, जिसका ब्रोशर तैयार कर लिया गया था। शासनादेश के आधार पर होने वाले कुछ बदलावों को लागू करते हुए इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।


काउंसलिंग सेंटर बनाने की प्रक्रिया
यूपीटीयू ने एसईई के आयोजन, छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और काउंसलिंग सेंटर बनाने के लिए कॉलेजों के नाम मांगे हैं। इच्छुक कॉलेज अपने प्रस्ताव यूनिवर्सिटी को देंगे। जरूरी संसाधनों के आधार पर कॉलेजों का चुनाव होगा। एसईई काउंसलिंग के लिए यूनिवर्सिटी लगभग 150 कॉलेजों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed