फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment on 496 posts in hpsssb hamirpur.

हिमाचल में सरकारी नौकरी का मौका, 496 पदों पर भर्ती

Fri, 10 Jul 2015 08:38 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
recruitment on 496 posts in hpsssb hamirpur.

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड विभिन्न विभागों में 496 पदों पर भर्ती करेगा। इनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त है। दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं के लिए आवेदन करने की तारीख 21 अगस्त रखी गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फार्म की फीस 360, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपये है। आवेदन फार्म डाकघरों या उप डाकघरों में मिलेंगे।

विज्ञापन


पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (फीमेल) के 16 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर नियमित नियुक्ति की जाएगी। वेतनमान 10300-34800-4600 दिया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा 21-26 वर्ष है। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी है।  बाकी सभी पदों के लिए आयु सीमा 18-45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

recruitment on 496 posts in hpsssb hamirpur.

सिविल सप्लाई विभाग में जूनियर एनालिस्ट का 1 पद, एक्साइज और गवर्नर सचिवालय में जूनियर स्टेनोग्राफर के 11 पद, एक्साइज और तकनीकी शिक्षा विभाग में स्टेनो टाइपिस्ट के 29 पद भरे जाएंगे। ऑडिट विभाग में जूनियर ऑडिटर एक पद, उद्योग विभाग में असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के 5 पद, स्टेट काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी में जूनियर अकाउंटेंट का एक पद।

मेडिकल एजूकेशन विभाग में परफ्यूसनिस्ट का एक, माउंटेनेयरिंग इंस्ट्रक्टर के 2 पद, बिजली बोर्ड में स्टेनो के 3 पद, जनजातीय विभाग में स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट के 2 पद, युवा सेवाएं और खेल विभाग में जूनियर कोच के 40 पद और हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के 22 पद भरे जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी में भरेंगे जेई (सिविल) के 135 पद

recruitment on 496 posts in hpsssb hamirpur.

पीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 135 पद कांट्रेक्ट पर भरे जाएंगे। इसके लिए आयु सीमा 18-45 वर्ष रखी गई है। शैक्षिक योग्यता मैट्रिक और सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।


विभिन्न विभागों में क्लर्क के 92 पद-
विभिन्न विभागों में क्लर्क के 92 पद कांट्रेक्ट पर भरे जाएंगे। आयुसीमा 18 से 45 वर्ष रखी है। शैक्षिक योग्यता जमा दो है। हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग की स्पीड होनी चाहिए।

विज्ञापन

एक्स्टेंशन ऑफिसर के 62 पद भरेंगे

recruitment on 496 posts in hpsssb hamirpur.

कृषि विभाग में एग्रीकल्चर एक्स्टेंशन ऑफिसर के 62 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर कांट्रेक्ट पर भर्तियां की जाएंगी। आयु सीमा 18-45 वर्ष रखी गई है। शैक्षिक योग्यता चार वर्षीय बीएससी (एग्रीकल्चर) रखी गई है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
बिजली बोर्ड में जेई (इलेक्ट्रिकल) के 63 पद- बिजली बोर्ड में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 63 पद कांट्रेक्ट पर भरे जाएंगे। आयु सीमा 18-45 वर्ष है। शैक्षिक योग्यता मैट्रिक और इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed