एसबीआई में नौकरी, 2062 पदों पर भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेश्नरी ऑफिसर के लिए 2062 पदों पर भर्ती की जा रही है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल 2015 से शुरू है। आवेदन की अंतिम तारीख 2 मई 2015 है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन राशि 100 रुपये है।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2015 तक 21 साल से कम और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवदेक का जन्म 02-04-1985 और 01-04-1994 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
बदल गया परीक्षा का फॉर्मेट
इस बार परीक्षा का फॉर्मेट बदल गया है। पहले प्री एग्जाम लिया जाएगा। यह जून में आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले 100 नंबरों का एक प्री ऑब्जेक्टिव टेस्ट पास करना होगा जो ऑनलाइन कंडक्ट किया जाएगा। प्री ऑब्जेक्टिव टेस्ट एक घंटे का होगा। इसमें इंग्लिश 30, मैथ 35 और रीजनिंग से 35 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
इस बार आसान नहीं होगी परीक्षा पास करना- प्री टेस्ट में सफल आवदेक मेन एग्जाम में अपीयर होंगे। मेन टेस्ट ऑब्जेक्टिव होगा। यह 200 अंकों को होगा। इसके बाद इंग्लिश का एक डिसक्रिप्टिव टेस्ट 50 अंकों का होगा। यह भी ऑनलाइन होगा। आवेदकों को टाइप करके डिसक्रिप्टिव टेस्ट में सवालों के जवाब देने पड़ेंगे। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और फिर इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा। सफल आवेदकों को करीब 36 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा डीए, एचआरए और सीसीए आदि भी समय समय पर देय होंगे।
यह भी ध्यान देने योग्य
जो आवदेक इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेश्नरी ऑफिसर के लिए 4 बार एग्जाम दे चुके हैं वे यह परीक्षा नहीं दे पाएंगे क्योकि सामान्य वर्ग के आवदेक 4 बार से ज्यादा इस परीक्षा में अपीयर नहीं हो सकते। ओबीसी वर्ग के लिए 7 चांस है। अन्य वर्गों के लिए कोई बंदिश नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
ऐसे करें आवेदन- आप www.statebankofindia.com या www.sbi.co.in साइट पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए निर्धारित फीस अदा करें। आपकी ईमेल आईडी होना बहुत जरूरी है। इसी मेल पर आपको रोल नंबर और परीक्षा की अन्य जानकारी दी जाएगी। अपना फोटोग्राफ और सिग्नेचर भी आपको अपलोड करने होंगे। इन्हें आप स्कैन करवा लें। आवदेन की प्रक्रिया पूरी होने पर आपकी मेल आईडी पर इसकी सूचना भी दे जाएगी।