फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment of 2825 Teachers in Aided College

एडेड कॉलेजों में भर्ती होंगे 2825 शिक्षक

Sat, 11 Oct 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of 2825 Teachers in Aided College

पंजाब के सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट कॉलेजों में दो दशक से खाली पड़े 1925 शिक्षकों और करीब 900 गैर शैक्षणिक स्टाफ पद तीन चरणों में भरे जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि पहले दो दौर में 25-25 प्रतिशत, जबकि इसके बाद एक साथ 50 प्रतिशत पद भर लिए जाएंगे। इस हिसाब से वर्ष 2016 तक सभी खाली पदों पर नियुक्तियां कर ली जाएंगी। सरकार के जवाब से संतुष्ट हाईकोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले 10 सालों से खाली पड़े हैं पद

Recruitment of 2825 Teachers in Aided College

पिछली सुनवाई पर उच्च शिक्षा सचिव रोशन सुंकारिया ने निजी तौर पर पेश होकर कहा था कि भर्ती की मंजूरी का अधिकार सीएम के पास है और इस संबंध में उन्हें ही फैसला लेना है। उस वक्त हाईकोर्ट ने दो महीने का समय दिया था।

अब सरकार ने कहा कि मंजूरी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षा सचिव को तलब कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा था। पूछा था कि एक साल में ही पूरी भर्ती क्यों नहीं की जाती?

कहा गया था कि पद पिछले दस से अधिक सालों से खाली पडे़ हैं। पंजाब सरकार इस मामले में जानबूझ कर लापरवाही कर रही है और हर बार नए बहाने बना रही है। बेंच ने सरकार को आखरी मौका देते हुए जवाब मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed