फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment of 250 security gaurd in himachal.

हिमाचल में 250 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Wed, 25 Feb 2015 09:08 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
recruitment of 250 security gaurd in himachal.

दसवीं या 12 पास करने के बाद यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये मौका मत चूकिए। 28 फरवरी को 250 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती हमीरपुर के सुजानपुर में की जाएगी।

विज्ञापन


यह भर्ती सर्व कल्याणकारी संस्था के युवा विंग के सौजन्य से जी4एस सिक्योटिरी एजेंसी के लिए की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया 28 फरवरी को सुबह दस बजे से शुरू होगी। जीफोरएस 250 सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती करेगी, जिनकी नियुक्ति हिमाचल की ही विभिन्न नामी कंपनियों में की जाएगी।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा करेंगे। यह जानकारी जी4एस के प्रबंधक हेम चंद ने देते हुए बताया कि इस भर्ती शिविर में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों सहित अन्य बेरोजगार युवा भी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा वेतन

recruitment of 250 security gaurd in himachal.

उन्होंने बताया कि उनकी सिक्योरिटी एजेंसी करीब 150 देशों में अपनी सेवाएं दे रही है। यह पहली मर्तबा है कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दसवीं पास कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु बीस वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो तथा न्यूनतम लंबाई पांच फुट सात इंच होना अनिवार्य है।


वहीं, नायक, हवालदार के रेंक से सेना से सेवानिवृत्त एक्स सर्विसमेन जिनकी आयु 35 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच हो, इस भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं। रोजगार पाने के इच्छुक अभ्यर्थी डिस्चार्ज बुक, गनलाइसेंस तथा प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 8500 की न्यूनतम सेलरी दी जाएगी। साथ ही बोनस, छुट्टियां तथा इंश्योरेंस तथा पीएफ की सुविधा भी दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए 98050-92166 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed