फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment of 1000 Assistants in National Insurance Company Ltd.

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 1000 पदों पर भर्ती

Mon, 05 Jan 2015 06:44 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of 1000 Assistants in National Insurance Company Ltd.

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में अस्सिटेंट के 1000 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और हिमाचल से 78, 45, 22 और 25 पद भरे जाने हैं। उत्तर पद्रेश, तमिलनाडु और उत्तराखंड से 50, 60 और 30 पद भरे जाने हैं। कर्नाटक, केरल व मध्य प्रदेश से 65, 50 और 45 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान से 80, 40 और 60 पद भरे जाने हैं। बिहार, असम और आंध्र प्रदेश से 35, 45 और 35 पद भरे जाने हैं। योग्यता का विवरण- अस्सिटेंट के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या फिर +2 में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी की छूट दी गई है।

विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

Recruitment of 1000 Assistants in National Insurance Company Ltd.

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष है। यानी उम्मीदवार का जन्‍म 1-12-1986 और 30-11-1996 के मध्य हो।

आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 7640-21050 वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 12 जनवरी से शुरू

Recruitment of 1000 Assistants in National Insurance Company Ltd.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 12-01-2015 से शुरू है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31-01-2015 है। ऑलाइन एग्जाम में अप्रैल में लिया जाएगा। देश भर में यह एग्जाम लिया जाएगा। इसके लिए स्टेट वाइज एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। एग्जाम में रीजनिंग, इंग्लिश, जरनल अवेयरनेस, न्यूमैरिकल एबि‌लिटी और कंप्यूटर से सवाल पूछे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
हर सेक्‍शन से 40 सवाल ‌होंगे। ऑनलाइन एग्जाम 250 अंकों का होगा। गलत जवाब देने पर 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्‍मीदवारों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चयनित उम्‍मीदवारों को 6 माह के लिए प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed