फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment in Himachal Pradesh Gramin Bank.

हिमाचल ग्रामीण बैंक में 203 पदों पर भर्ती

Wed, 08 Apr 2015 04:39 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Himachal Pradesh Gramin Bank.

सरकार नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की। जल्दी से आवेदन कीजिए। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रायोजित हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में 203 पदों पर भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन


इनमें ऑफिसर स्केल-3 के 3 पद , ऑफिसर स्केल-2 (जनरल बैकिंग) के 6 पद, ऑफिसर स्केल-2 (आईटी) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-2 (ट्रेजरी मैनेजर) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-2 (एग्रीकल्चर ऑफिसर) के 20 पद, ऑफिसर स्केल-1 के 38 पद और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के 134 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment in Himachal Pradesh Gramin Bank.

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 7 अप्रैल 2015, से 22 अप्रैल, 2015 के बीच किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए बैंक की बेवसाइट पर लॉग ऑन करें। इसके लिए शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
पढ़ें, बस एक इंटरव्यू और आपकी नौकरी पक्‍की
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित रीजनल रूरल बैंक बैंक-कॉमन रिटन एग्जामिनेशन-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू बैंक की ओर से निर्धारित स्‍थान पर लिए जाएंगे। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची भी बैंक की बेबसाइट पर डाली जाएगी।

भरना पड़ेगा बॉन्ड

Recruitment in Himachal Pradesh Gramin Bank.

ऑफिसर स्केल-1 और ऑफिसर्स स्केल-2 कैटेगरी में चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख का और ऑफिसर स्केल-3 में चयनित उम्मीदवारों को 1.50 लाख का बॉन्ड भरना पड़ेगा। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए 25 हजार का बॉन्ड भरना पड़ेगा। यदि चयनित उम्मीदवार बैंक में दो साल से पहले नौकरी से इस्तीफा दे देंगे तो ये राशि बैंक जब्त कर लेगा।
पढ़ें, सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, सैंकड़ों पदों पर भर्ती
इच्छुक आवदेक http://himachalgraminbank.org/ साइट पर जाकर लॉग इन करें। साइट पर जाकर चालान डाऊनलोड करें और इसे पंजाब नेशनल बैंक या हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में 125 रूपए फीस अदा कर जमा करें। आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 30 अंकों का होगा।

विज्ञापन

ये होगा वेतनामान

Recruitment in Himachal Pradesh Gramin Bank.

स्केल-3 ऑफिसर्स को कुल वेतनमान 56,728 अदा किया जाएगा। स्केल-2 ऑफिसर्स को कुल वेतनमान 42, 857 अदा किया जाएगा। स्केल-1 ऑफिसर्स को कुल वेतनमान 32,127 अदा किया जाएगा।
अधिक जानकारी के क्लिक करें..
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) को 16275 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। ऑफिसर्स स्केल-1,2 और 3 उम्‍मीदवारों के लिए दो साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए 1 साल का प्रोबेशन समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed