फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment in army education corps.

सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन

Sun, 11 Jan 2015 07:57 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in army education corps.

भारतीय सेना में सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। आर्मी एजूकेशन कॉर्प्स में हवलदार के 782 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। यह पद जोन वाइज भरे जाएंगे। हिमाचल, हरियाणा, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश आदि जोन से यह पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम से ये भर्ती की जाएगी। योग्यता का विवरण- साइंस स्ट्रीम के लिए एमएससी, बीएससी, एमसीए, बीसीए, बीटेक, बीएससी (आईटी)। आर्ट्स स्ट्रीम के लिए एमए, बीए। आयु सीमा 20-25 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। लिखित परीक्षा 22 फरवरी 2015 को ली जाएगी।

विज्ञापन

पाएं उच्च वेतनमान

Recruitment in army education corps.

चयनित उम्मीदवारों को उच्च वेतनमान दिया जाएगा। छठे वतेन आयोग के तहत वेतनमान 5200-20200 + गेड पे 2800 + मिलट्री सविर्स पे 2000 का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।

आवदेकों का पहले स्क्रीनिंग और फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए 6 मिनट 20 सेकंड में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। 9 फीट लंबी कूद और 10 बीम भी मारने होंगे। मेडिकल जांच भी की जाएगी। इसमें सफल उम्‍मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

ये रहा लिखित परीक्षा का फॉर्मेट

Recruitment in army education corps.

लिखित परीक्षा में पहला सेक्‍शन 50 अंकों का सामान्य ज्ञान का होगा। इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरा सेक्‍शन आर्ट्स स्ट्रीम के लिए मैथ, इतिहास, भूगोल, राजनीति, और अर्थशास्‍त्र से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा भी 50 अंकों की होगी। पास होने के लिए 20 अंक अनिवार्य हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
वहीं दूसरे सेक्‍शन में साइंस स्ट्रीम के लिए फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस से सवाल पूछे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2015 है। हिमाचल के युवा अपने आवेदन इस पते पर भेजें। HQ Rtg Zone, Chandershekhar Marg, Ambala Cantt-133001

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed