फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment in agriculture insurance company of india ltd.

इंश्योरेंस कंपनी में भर्ती, जल्दी करें आवदेन

Thu, 15 Jan 2015 09:19 AM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
recruitment in agriculture insurance company of india ltd.

सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) ने एग्रीकल्चर, आईटी, फाइनैंस, लीगल, स्टैटिक्स और जनरलिस्ट ऑफिसर के पद भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित रिक्तियो में एससी के 7 पद, एसटी के 3 पद और ओबीसी के 10 पद हैं।

विज्ञापन


वहीं 18 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 जनवरी से शुरू

recruitment in agriculture insurance company of india ltd.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 जनवरी 2015 से शुरू है। आवदेन की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2015 है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। परीक्षा के आयोजन देश भर में विज्ञापित केंद्रो पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। लिखित परीक्षा फरवरी में ली जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 17,2400 - 32,640 रुपये दिया जाएगा। इस प्रकार मासिक वेतनमान 38,000 रुपये होगा।

ये रही शैक्षिक योग्यता

recruitment in agriculture insurance company of india ltd.

शैक्षिक योग्यता के तहत जनरलिस्ट ऑफिसर के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। एग्रीकल्चर ऑफिसर के लिए बीई/बीटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग। आईटी ऑफिसर के लिए बीई/बीटेक इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी या एमसीए। फाइनैंस ऑफिसर के लिए बीकॉम या एमकॉम या एमबीए। लीगल ऑफिसर के लिए एलएलबी। स्टैटिक्स ऑफिसर के लिए बाएससी ऑनर्स इन स्टैटिक्स या एमएससी इन स्टैटिक्स।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
जनरलिस्ट के पदों के लिए 200 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और मैथ से 50-50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा 30 अंकों की डिसक्रिप्टिव परीक्षा भी ली जाएगी। वहीं बाकी सभी पदों के लिए रीजनिंग, इंग्लिश, मैथ और प्रोफेशनल नॉलेज (आपके विषय से ही सवाल पूछे जाएंगे)। यह परीक्षा भी 200 अंकों की होगी। इसमें भी 30 अंकों की डिसक्रिप्टिव परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed