फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RECRUITMENT FOR THE POST OF ASSISTANT ADMINISTRATIVE OFFICER IN LIFE INSURANCE CORPORATION OF INDIA.

एलआईसी में बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Sun, 11 Jan 2015 07:53 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
RECRUITMENT FOR THE POST OF ASSISTANT ADMINISTRATIVE OFFICER IN LIFE INSURANCE CORPORATION OF INDIA.

सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन में 200 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जनरलिस्ट और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर चार्टर्ड अकाउंटेंट (ऑल इंडिया) में 200 रिक्त पदों को भरने के लिए आवदेन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


एलआईसी में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जनरलिस्ट के लिए 100 पद भरे जाने हैं। इसके अलावा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर चार्टर्ड अकाउंटेंट के भी 100 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग्यता का विवरण-
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जनरलिस्ट के लिए योग्यता है ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री (किसी भी स्ट्रीम से)। असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए योग्यता है कि आवेदक आईसीएआई का एसोसिएट मेंबर होना चाहिए।

सिर्फ ऑनलाइन ही करें आवेदन

RECRUITMENT FOR THE POST OF ASSISTANT ADMINISTRATIVE OFFICER IN LIFE INSURANCE CORPORATION OF INDIA.

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। यानी उम्मीदवार का जन्‍म 02-01-1985 और 01-01-1994 के मध्य हो।

आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 17240-32640 वेतनमान दिया जाएगा। कुल वेतनमान 38512 दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय-समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे। एक साल का प्रोबेशन पीरियड (परिवीक्षा अवधि) रहेगा जिसे की दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 जनवरी 2015 से शुरू

RECRUITMENT FOR THE POST OF ASSISTANT ADMINISTRATIVE OFFICER IN LIFE INSURANCE CORPORATION OF INDIA.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 5-01-2015 से शुरू है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 22-01-2015 है। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जनरलिस्ट के लिए ऑनलाइन एग्जाम 300 अंकों का होगा। इसके अलावा डिस्‍क्रिपटिव पेपर भी लिया जाएगा।

असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए भी ऑनलाइन एग्जाम 300 अंकों का होगा। इसमें रीजनिंग, मैथ, करंट अफेयर्स व विषय का ज्ञान आदि सेक्‍शन शामिल होंगे। गलत जवाब देने पर 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
20 फरवरी 2015 को परीक्षा की तारीख तय की गई है। ऑनलाइन एग्जाम व डिस्‍क्रिपटिव पेपर में पास उम्‍मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्‍ट तैयार ‌की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed