फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for th post of junior office assistant hpsssb.

सरकारी नौकरी, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

Thu, 21 May 2015 12:20 AM IST
Updated Thu, 21 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
recruitment for th post of junior office assistant hpsssb.

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। अब प्रदेश में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के कुल 142 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


इससे पहले फरवरी 2015 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के छह पदों के लिए फरवरी में आवेदन मांगे गए थे। शिक्षा और वित्त विभाग समेत अन्य विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के माध्यम से इन पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन

2 जून तक करें आवेदन

recruitment for th post of junior office assistant hpsssb.

चयन बोर्ड ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 2 जून तक इन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जबकि जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2015  निर्धारित की गई है। इससे पहले चयन बोर्ड ने फरवरी 2015 में कुल छह  पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। गैर जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों से 18 मार्च, जबकि जनजातीय क्षेत्र के लोगों के अभ्यर्थियों से 2 अप्रैल 2015 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

लेकिन भर्ती प्रक्रिया के बीच में ही अन्य विभागों को भी सरकार से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अप्रूवल मिल गई। जिसके चलते अब बढ़े हुए पदों पर भर्ती की जा रही है। चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। भर्ती के लिए पुराने आवेदन ही मान्य होंगे।

यह रखी है आवेदन के लिए योग्यता

recruitment for th post of junior office assistant hpsssb.

हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 142 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं पास होना, एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और कंप्यूटर में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द अंग्रेजी और 25 शब्द हिंदी प्रति मिनट की शर्त रखी है। बोर्ड द्वारा पूर्व निर्धारित योग्यता को पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के अंडर सेक्रेटरी उत्तम पटियाल ने बताया कि चयन बोर्ड ने पहले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के छह पदों के लिए आवेदन मांगे थे। बाद में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों में वृद्धि की गई। अब कुल 142 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed