फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 300 posts Kangra central Cooperative Bank.

कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भरे जाएंगे 300 पद

Sun, 03 May 2015 09:23 AM IST
Updated Sun, 03 May 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 300 posts Kangra central Cooperative Bank.

कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (केसीसीबी) जल्द ही 300 पदों पर भर्ती करेगा। इस बार बैंक खुद नहीं बल्कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग परसोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) के माध्यम से भर्तियां करेगा। बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने शनिवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैंक में नई भर्तियों के बाद कर्मचारियों की कमी दूर हो सकेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले दो महीने के भीतर प्रदेश में 100 नए एटीएम लगाए जाएंगे। हर जिला मुख्यालय में महिला बैंक भी खोले जाएंगे। सिपहिया ने कहा कि प्रदेश में करीब 14 बैंक शाखाएं घाटे में हैं। घाटे का पता लगाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

लोन मंजूर करने की लिमिट बढ़ाई

recruitment for 300 posts Kangra central Cooperative Bank.

कमेटियों की रिपोर्ट के बाद इन पर मंथन किया जाएगा। इसके बावजूद घाटा नहीं घटा तो इन शाखाओं को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े तीन सौ रिटायर्ड कर्मचारियों को एक मई 2015 से पेंशन सुविधा लागू कर दी गई है। इस बार सही नीतियों और आरसीएस से मंजूरी के बाद इंप्लाइज कंट्रीब्यूटरी स्कीम के तहत पेंशन सुविधा लागू की है, जो बंद नहीं होगी। बैंक के सभी कर्मचारियों के लिए पहली बार बीमा योजना भी शुरू की है। इसके तहत दो से तीन लाख का बीमा किया जाएगा।

सिपहिया ने कहा कि ग्रेड-1 अधिकारी अब पांच के बजाय दस लाख, एजीएम 15 के बजाय 20 लाख तक लोन मंजूर कर सकेंगे। गलत तरीके से लोन आवंटन करने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। सिपहिया ने कहा कि बैंक ने इस वित्तीय वर्ष में 47.49 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed