{"_id":"ad79961702ddaaaecb258cbd6d2f121c","slug":"record-voter-in-dav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेंशन स्टूडेंट, कार्ड नहीं तो वोट नहीं...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अटेंशन स्टूडेंट, कार्ड नहीं तो वोट नहीं...
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Wed, 04 Sep 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज में बृहस्पतिवार को चुनावी महासंग्राम होने जा रहा है। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। कालेज में इस बार मतदाताओं की संख्या का नया रिकार्ड बना है।
विज्ञापन
पढ़े, ये है दबंगई और मनमानी की हद
विज्ञापन
पिछले वर्ष के 18000 मतदाताओं के मुकाबले इस बार 24693 मतदाता 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी व्यवस्थाओं के तहत कालेज को चार जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
10110 छात्राएं करेंगी मतदान
छात्रा जोन में 10110 छात्राएं मतदान करेंगी। छात्रों के लिए भी तीन जोन बनाए गए हैं। छात्र स्नातक कला जोन में 4814, छात्र स्नातक विज्ञान जोन में 3897 और छात्र पीजी, स्नातक वाणिज्य, एलएलबी और सेल्फ फाइनेंस जोन में 5872 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए कुल 23 बूथ बनाए गए हैं।
पढ़ें, अब नए विवाद से घिरा डीएवी
फोटो पहचानने के बाद मिलेगा मौका
प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बिना आईकार्ड किसी कोई भी छात्र मतदान नहीं कर पाएगा। हर बूथ पर एक फोटोयुक्त वोटर लिस्ट होगी।
तस्वीरों में देखें..हद हो गई...रैली या फिर हुडदंग
आईकार्ड और वोटर लिस्ट की फोटो का मिलान करने के बाद भी छात्र मतदान कर पाएंगे। कालेज प्रशासन ने प्रत्याशियों को 2500 पेज की यह सूची सीडी में उपलब्ध कराई है। प्राचार्य के अनुसार बुधवार शाम तक आईकार्ड बांटे गए और बचे हुए आईकार्ड सील कर दिए गए।
मैदान में प्रत्याशी
अध्यक्ष(3)- भूपेंद्र नेगी(एनएसयूआई), सिद्धार्थ राणा(एबीवीपी), स्वाती नेगी(निर्दलीय)
उपाध्यक्ष(4)- दीपक रावत, पुष्पेंद्र कुमार(एसएफआई), मोनिका(के2 ग्रुप), सिमरनजीत सिंह।
महासचिव(3)- गोविंद सिंह(पट्टू ग्रुप), जोगेंद्र सिंह(आर्यन), युद्धवीर सिंह नेगी (सत्यम ग्रुप)।
सहसचिव(3)- अलीशा थामस, मुकुल बिष्ट, रविंद्र सिंह राणा।
कोषाध्यक्ष(3)- अमन गर्ग, आकांक्षा कमल गुरुंग, सौरभ थापा।
विवि प्रतिनिधि(7)- आरुषि, आशीष पुरोहित, गणेश सिंह, प्रभाकर, प्रीतम कुमार, राहुल कुमार, संजय जैन।
छात्र स्नातक प्रतिनिधि(6)
विज्ञान : कपिल प्रकाश वर्मा, गौरव ढौंडियाल, सुनील सिंह।
कॉमर्स :अभिषेक क्षेत्री, कपिल देव।