फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   record salary package offer to ubs chandigarh students

पीयू के UBS की 4 लड़कियों, 3 लड़कों को रिकॉर्ड सैलरी पैकेज

Thu, 10 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
record salary package offer to ubs chandigarh students

नार्थ रीजन के प्रतिष्ठित पंजाब यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) के स्टूडेंट को देश की नामी कंपनियों ने रिकॉर्ड सैलरी पैकेज दिया है। 8 दिसंबर से यूबीएस में जारी प्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत  यूबीएस के 7 स्टूडेंट्स को 21 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किया है।

विज्ञापन


ट्राइडेंट कंपनी ने यह ऑफर 4 लड़कियों और 3 लड़कों को ऑफर किया है। पहली बार यूबीएस स्टूडेंट इतना बेहतर सैलरी पैकेज दिया है। प्लेसमेंट वीक के तहत तीन दिन में ही यूबीएस की विभिन्न स्ट्रीम के अधिकतर स्टूड़ेंट्स को कंपनियों ने प्लेसमेंट ऑफर दे दिए है।
विज्ञापन


यूबीएस चेयरमैन प्रो.एसके चड्डा ने बताया कि प्लेसमेंट के लिए योग्य 124 में से 82 को विभिन्न कंपनी ने प्लेसमेंट दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व के पैकेज में 25 से 30 फीसदी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 लाख पैकेज रिकार्ड को तोड़ा
यूबीएस में पिछले साल 13 लाख का पैकेज दो स्टूडेंट को ऑफर हुआ था। लेकिन इस बार 7 स्टूडेंट को 21 लाख पैकेज ने पूराने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। प्लेसमेंट कार्डिनेटर प्रो.बीबी गोयल ने बताया कि यूबीएस में औसतन 8.22 लाख का पैकेज मिला है। यूबीएस में कम से कम 6 लाख का ऑफर देने वाली कंपनियों को ही आमंत्रित किया जाता है। प्लेसमेंट के लिए इस साल 25 से अधिक कंपनियों ने यूबीएस से टाईअप किया है।

बेटियों ने मारी बाजी, 21 लाख का मिला पैकेज
यूबीएस प्लेसमेंट में 60 फीसदी से अधिक छात्राओं की प्लेसमेंट अच्छी कंपनियों में हुई है। 21 लाख पैकेज पाने वालों में चार छात्राएं शामिल हैं। इन छात्राओं में आयना कपूर (फाइनेंस एंड मार्केटिंग) कामना गुप्ता(फाइनेंस एंड मार्केटिंग) गुंजन जोशी(ह्यूमन रिसोर्स) और लिप्सा ठाकुर (ह्यूमन रिसोर्स) शामिल हैं। लड़कों में अंकित महन(फाइनेंस एंड मार्केटिंग) मधुर खुराना(एमबीए इंटरनेशनल मार्केटिंग) और यतिन मित्तल(ह्यूमम रिसोर्स ) शामिल हैं।

प्लेसमेंट की इस साल शानदार शुरूआत हुई है। उम्मीद है पहले ही चरण में यूबीएस के सभी स्टूडेंट की प्लेसमेंट हो जाए। कंपनियों ने यूबीएस स्टूडेंट की काबलियत को परख अच्छे पैकेज ऑफर किए हैं।

- प्रो.एसके चड्डा,चेयरमैन यूबीएस पीयू

यूबीएस पीयू के बेहतर विभागों में से एक है। स्टूडेंट्स को 21 लाख का पैकेज मिलना पीयू में क्वालिटी एजुकेशन का दर्शाता है। मेरी स्टूडेंटस से अपील है कि वह कारपोरेट वर्ल्ड के साथ ही अपने विभाग में भी अपनी सेवाएं दें।
- प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, कुलपति पंजाब यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed