फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   record result of girls in punjab board 12th class

रिजल्टः लड़कियों का अनोखा रिकॉर्ड, पहली बार 450/450

Tue, 12 May 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 12 May 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
record result of girls in punjab board 12th class

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। मेरिट लिस्ट के टॉप 15 में से 14 स्थानों पर लड़कियां आगे रहीं। आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की दर्शवीर कौर कलसी और खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपनगर की साइमा राशिद ने साइंस ग्रुप में 450 में से 450 अंक लेकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब विद्यार्थियों ने परीक्षा में सौ फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की सारिका रहीं। उन्होंने ह्यूमैनिटीज ग्रुप में 449 (99.78) अंक हासिल किए हैं जबकि तीसरे स्थान पर भी जिला लुधियाना की दो छात्राएं रही हैं।
विज्ञापन


इनमें आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा काजल टंडन ने साइंस ग्रुप में 448 (99.56) और बीसीएम सीनियर स्कूल में एचएम 150 जमालपुर कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की छात्रा निष्ठा जुनेजा ने ह्यूमैनिटीज ग्रुप में 448 (99.56) अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुआ पहली बार

record result of girls in punjab board 12th class

  • विद्यार्थियों ने परीक्षा में सौ फीसदी अंक हासिल किए
  • सीबीएसई, आईसीएसई से पहले रिजल्ट घोषित हुआ
खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब
सभी टॉपर विभिन्न गेम्स की स्टेट लेवल की खिलाड़ी रही हैं। ऐसे में इन्हें स्पोर्ट्स कोटे का भी फायदा मिला है। बोर्ड की तरफ से इन खिलाड़ियों को 15 से 25 अंक दिए गए हैं।

सबसे आगे लुधियाना

जिलावार मेरिट में लुधियाना जिला सबसे आगे रहा है। जिले के 119 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है। सोमवार को बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने रिजल्ट घोषित किया। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर मंगलवार सुबह 11 बजे से रिजल्ट देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed